एक्सप्लोरर

US: नौकरानी का किया यौन शोषण, दोषी करार हुआ भारतीय मूल का नागरिक, मिल सकती है ये सजा

Indian Origin Citizen In Us: भारतीय अमेरिकी नागरिक को अपनी नौकरानी के साथ कई घिनौने कारनामों को अंजाम देने के मामले में दोषी ठहराया गया है, ऐसे में इसे अधिकतम 20 साल की कैद की सजा हो सकती है.

US Crime: अमेरिका में 70 साल के एक भारतीय-अमेरिकी नागरिक को महिला कर्मचारी को धमकी देकर काम करवाने और यौन शोषण करने का दोषी करार दिया गया है. अमेरिकी न्याय विभाग ने इस बारे में एक बयान जारी कर जानकारी दी है. 

अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 70 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी नागरिक पर अपनी महिला कर्मचारी से गुलामी कराने, यौन शोषण करने और जबरन श्रम कराने के लिए दोषी ठहराया गया है. दोषी ठहराए गए नागरिक का नाम श्रीश तिवारी है जो कानूनन अमेरिका का स्थायी निवासी है, और एक मोटेल मैनेजर का काम करता था. 

साफ-सफाई करने के लिए घर में दे रखी थी जगह 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया के कार्टेर्सविले में एक ‘मोटेल’ चलाने वाले श्रीश तिवारी ने पीड़िता को साफ-सफाई का काम करने के लिए रखा था. उसने कोर्ट में खुद स्वीकार किया था कि उसने अपने पद और पावर का दुरुपयोग करते हुए व्यावसायिक यौन कामों में शामिल होने के लिए महिला किराएदार को मजबूर किया. 

पीड़िता से किया था बड़े बड़े वादे 

अदालती दस्तावेजों के हवाले से न्याय विभाग ने कहा, तिवारी को पता था कि काम शुरू करने से पहले पीड़िता बेघर थी, वह नशा करती थी और अपने बच्चे की देखभाल का अधिकार भी खो चुकी थी. इसके बावजूद तिवारी ने पीड़िता से वादा किया था कि वह उसे वेतन, रहने के लिए घर और वकील मुहैया कराएगा और बच्चे की देखभाल का अधिकार वापस पाने में मदद करेगा. 

कोर्ट के अनुसार, अपना वादा पूरे करने की जगह तिवारी मोटल के अतिथियों और कर्मचारियों के साथ पीड़िता के बातचीत करने पर नजर रखता था. बाद में उसे अन्य लोगों के साथ बातचीत करने से मना कर दिया. तिवारी ने पीड़िता का यौन शोषण भी किया. वो अक्सर उसे बाहर निकालने की धमकी भी देता था क्योंकि उसे पता था कि ऐसा करने से पीड़िता बेघर हो जाएगी. ’

महिला को मजबूर कर बनाए यौन संबंध

इतना ही नहीं, तिवारी ने पीड़िता को धमकी भी दी थी कि वह नशा करने की उसकी पुरानी आदत के बारे में पुलिस और बाल कल्याण एजेंसियों को बता देगा. बयान के अनुसार, बाद में तिवारी ‘बार-बार’ पीड़िता को मोटेल के उसके कमरे से निकाल देता और कई बार बिना किसी चेतावनी के उसके कमरे में ताला भी लगा देता था. इन सब के बाद तिवारी ने पीड़िता को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

न्याय अधिकारियों ने बताया कि तिवारी को छह सितंबर को सजा सुनाई जाएगी. ऐसे में दोषी भारतीय अमेरिकी व्यक्ति को अधिकतम 20 साल कैद और 2,50,000 अमेरिकी डॉलर जुर्माने की सजा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Us-China Conflict: समुद्र के बीच आमने-सामने आए US और चीन के जहाज, अमेरिका ने दे डाली चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget