एक्सप्लोरर

Kuwait Building Fire: कुवैत में इमारत में लगी आग, 41 लोगों की दर्दनाक मौत, 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Kuwait Fire: कुवैत में हुए इस हादसे पर घटनास्थल का दौरा करने के बाद मंत्री ने एक बयान में कहा, “आज जो कुछ हुआ वह कंपनी और भवन मालिकों के लालच का परिणाम है.”

Kuwait Fire: कुवैत में मजदूरों के आवास वाली एक इमारत में बुधवार (12 जून) को लगी भीषण आग में 41 लोगों के मारे जाने की आशंका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मरने वालों में कई भारतीय भी शामिल हो सकते हैं. वहीं, 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. घायलों में भी बड़ी संख्या भारतीय मजदूरों की है. अधिकारियों ने बताया कि आग बुधवार तड़के कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ क्षेत्र में स्थित छह मंजिला इमारत के रसोईघर में लगी.

बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 160 लोग रहते थे, जो एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं. बताया जा रहा है कि वहां रहने वाले कई कर्मचारी भारतीय थे. कुवैत में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज भारतीय मजदूरों से जुड़ी दुखद आग दुर्घटना के संबंध में दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ें. दूतावास हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख

कुवैत की कुल जनसंख्या में भारतीय 21 प्रतिशत (10 लाख) तथा कार्यबल में 30 प्रतिशत (लगभग 9 लाख) हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कुवैत सिटी में आग लगने की घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. खबर है कि 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं. हमारे राजदूत मौके पर गए हैं. हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा.”

कंपनी का मालिक गिरफ्तार

‘कुवैत टाइम्स’ की खबर के अनुसार, कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने पुलिस को मंगाफ इमारत के मालिक, इमारत के चौकीदार और मजदूरों के लिए जिम्मेदार कंपनी के मालिक को घटनास्थल पर आपराधिक साक्ष्य कर्मियों की जांच पूरी होने तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.

घटनास्थल का दौरा करने के बाद मंत्री ने एक बयान में कहा, “आज जो कुछ हुआ वह कंपनी और भवन मालिकों के लालच का परिणाम है.”

ये भी पढ़ें:

Xi Jinping and Pm modi  : जिनपिंग ने नहीं दी PM मोदी को बधाई तो सोशल मीडिया पर लोगों ने खोला मोर्चा, बीच में आया दूतावास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget