एक्सप्लोरर

जानिए- किस देश में कोविड वैक्सीन नहीं लेनेवालों का सिम बंद करने का फैसला किया गया

प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट से पता चला है कि पंजाब अभी भी अपने कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम है. कोविड-19 वैक्सीन पहली डोज लगवानेवाले 3 से 4 लाख लोग अभी भी दूसरी खुराक लेने के लिए नहीं पहुंचे हैं.

कोविड-19 वैक्सीन के प्रति संकोच का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने अप्रत्याशित कदम उठाया है. उसने फैसला किया है कि वैक्सीन नहीं लगवाने वालों के मोबाइल फोन का सिम कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा. फैसला प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर यासमीन राशिद की अध्यक्षता में होनेवाली उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया. सरकार के इस कदम का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराना है.

डॉक्टर राशिद ने कहा, "सूबे में बड़े पैमाने पर टीकाकरण के कारण कोविड-19 के मामलों में 'काफी कमी' आई है. लेकिन, प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग के संकलित रिपोर्ट से पता चलता है कि सूबा अभी भी कोविड-19 के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने से पीछे है." उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लगवाने वाले करीब 3 लाख से 4 लाख लोग दूसरे डोज के लिए नहीं पहुंचे हैं. पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर टीकाकरण की मुहिम 2 फरवरी से शुरू हुई थी. 

किसकी सिम और कैसे बंद की जाएगी?

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना हैकि ऐसे लोग जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई होगी और उन्होंने वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन भी नहीं किया होगा, पहले चरण में उनको चेतावनी जारी की जाएगी. उनको जल्द से जल्द कोविड-19 वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन और वैक्सीन लगवाने के लिए समय निर्धारित किया जाएगा. अगले चरण में चेतावनी का उल्लंघन करनेवालों के पहचान पत्र से जुड़े सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए जाएंगे. मोबाइल के सिम कार्ड दोबारा उसी सूरत में बहाल होंगे, जब उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन लगवा ली होगी. 

क्या पंजाब में लोग वैक्सीन नहीं लगा रहे?

फिलहाल, पंजाब में 50 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. आंकड़ों के मुताबिक, पूरी तरह टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों की संख्या अभी तक 10 लाख के करीब है. सरकार ने शुरू में 70 साल से ज्यादा की उम्र वालों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया था. वर्तमान में 18 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को भी कोविड-19 वैक्सीन लगवाने की इजाजत दी जा चुकी है. 

Cauliflower: आसानी से मिलने वाली इस सब्जी के हैं बड़े गुण, स्वाद के साथ न्यूट्रीशन से भरपूर

Coronavirus: फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए करें योग, तेजी से होगी रिकवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget