एक्सप्लोरर

Kim Jong Un: किम जोंग उन ने दिया अपनी आर्मी को तैयार रहने का निर्देश, जानें किस बात पर बढ़ी हुई है टेंशन

Kim Jong Un: जासूसी उपग्रह लॉन्च करने के बाद उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अपनी सेना से दुश्मन के किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.

North Korea: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अपनी सेना से दुश्मन के किसी भी "उकसावे" का जवाब देने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि पिछले महीने उत्तर कोरिया ने एक जासूसी उपग्रह लॉन्च किया था. इसके बाद से कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव बढ़ गया है. ऐसे में किम जोंग उन ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. 

उत्तर कोरिया की राज्य मीडिया ने शुक्रवार को कहा कि किम जोंग ने दक्षिण कोरिया के साथ अपनी सीमा पर मजबूत सशस्त्र बलों और नए हथियारों को तैनात करने का आदेश दिया है. समाचार एजेंसी केसीएनए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हाल ही में किम जोंग ने वायु सेना मुख्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सेना को कभी भी युद्ध लड़ने की उसकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए. साथ ही किम ने दुश्मन के किसी भी सैन्य उकसावे और खतरे का तुरंत और शक्तिशाली तरीके से मुकाबला करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. 

अपनी बेटी के साथ नजर आए किम

सरकारी मीडिया की ओर से जारी की गई तस्वीरों में किम और उनकी बेटी एक साथ नजर आये. रिपोर्ट के अनुसार, जिस कार्यक्रम में दोनों शिरकत करने आये थे वहां एयर शो का आयोजन किया गया, जिसमें फाइटर जेट्स ने अपने युद्ध कौशल दिखाए. रिपोर्ट के अनुसार, किम वायु सेना की तैयारी देख प्रभावित हुए और उन्होंने इसके लिए वायु सेना की तारीफ की. 

जासूसी उपग्रह के लॉन्चिंग के बाद बढ़ा है तनाव 

गौरतलब है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई प्रस्तावों का उल्लंघन बताते हुए उत्तर कोरिया के पहले जासूसी उपग्रह प्रक्षेपण की कड़ी निंदा की है. हालांकि उत्तर कोरिया ने इसे आत्मरक्षा का अधिकार बताया है. साथ ही कहा है कि वह और अधिक उपग्रह लॉन्च करेगा. इससे पहले किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने आमने सामने बैठकर बातचीत के अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज कर दिया. बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत ने उत्तर के उपग्रह प्रक्षेपण को ‘लापरवाह और गैरकानूनी’ कदम बताया था. 

ये भी पढ़ें: Kim Sister: किम जोंग उन की बहन ने अमेरिकी ऑफर ठुकराते हुए दे डाली धमकी, कहा- और ज्यादा हथियार बनाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget