एक्सप्लोरर

अमेरिका प्रत्यर्पित होगा पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाला निखिल गुप्ता, चेक रिपब्लिक अदालत ने सुनाया फैसला

Pannun Murder Plot: निखिल गुप्ता के वकीलों ने अदालत में दलील दी है कि निखिल गुप्ता की गिरफ्तारी गलत पहचान की वजह से हुई है. वकील ने कहा कि निखिल गुप्ता की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है.

Nikhil Gupta Extradition: चेक गणराज्य की एक अपीलीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के अमेरिका प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. अमेरिका ने उस पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिकी धरती पर हत्या की असफल साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था. 

चेक रिपब्लिक न्याय मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, निखिल गुप्ता के प्रत्यर्पण पर अंतिम फैसला न्याय मंत्री पावेल ब्लेजेक के पास है. 52 वर्षीय भारतीय नागरिक को अमेरिका की गुजारिश पर 30 जून को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था. अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने निखिल गुप्ता पर भाड़े पर हत्या कराने का आरोप लगाया है. इसके तहत अधिकतम 10 साल जेल की सजा का प्रावधान है.

निखिल गुप्ता के वकीलों की क्या है दलीलें?

चेक समाचार वेबसाइट सेजनाम जपरावी की रिपोर्ट के मुताबिक, निखिल गुप्ता के वकीलों ने अदालत में दलील दी है कि निखिल की गिरफ्तारी गलत पहचान की वजह से हुई है. वकील ने कहा कि निखिल गुप्ता की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है. दिसंबर में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ भारतीय नागरिक की अपील के बावजूद प्राग हाईकोर्ट ने फैसले को बरकरार रखा है. न्याय मंत्रालय के प्रवक्ता ने संकेत दिया है कि अंतिम फैसला अब न्याय मंत्री पावेल ब्लेज़ेक के पास है. हालांकि न्याय मंत्री का फैसला कब आएगा इस पर कोई साफ जानकारी नहीं है.

अमेरिका ने क्या सबूत दिए?

अमेरिकी अदालत में अभियोग से जुड़े दस्तावेजों में निखिल गुप्ता को साजिश से जोड़ने के लिए कम्युनिकेशन डिटेल साझा किया गया था. इसके साथ ही पैसे के लेन देने और 'भाड़े के हत्यारे' को पेशगी की रकम देते हुए कुछ तस्वीरें भी पेश की गई थीं. अमेरिका ने दावा किया है कि निखिल गुप्ता ने कथित तौर पर जिस 'भाड़े के हत्यारे' को पेशगी की रकम दी थी वह एक अंडरकवर अमेरिकी एजेंट था.

हालांकि निखिल गुप्ता के वकील ने पैसों की लेनदेन वाली तस्वीर को लेकर कहा कि वे तस्वीरें कुछ बयां नहीं करती है. यानी इसे सबूत के तौर पर पेश नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इस फोटो को कैसे भी क्लिक किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

इजरायली सैनिक के सिर को हमास ने 8 लाख रुपयों में किया नीलाम, पिता का छलका दर्द, कहा- यह बर्बरता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget