एक्सप्लोरर

Kerala Man Shot Dead: जॉर्डन बॉर्डर पर केरल के व्यक्ति की सिर में गोली मारकर हत्या, जानिए क्या है वजह

जॉर्डन बॉर्डर पर केरल के 47 वर्षीय थॉमस गेब्रियल परेरा की सुरक्षा बलों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक के ऊपर अवैध तरीके से बॉर्डर पार करने का आरोप लगाया गया है.

Kerala Man Shot Dead: जॉर्डन बॉर्डर पर केरल के एक व्यक्ति की सुरक्षा बलों की तरफ से गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान थॉमस गेब्रियल परेरा (47) के रूप में हुई है, जो केरल के तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा का निवासी था. यह घटना 10 फरवरी 2025 की है, जब थॉमस और उसके साथ गए कुछ अन्य लोग अवैध रूप से जॉर्डन बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थॉमस और उसके तीन साथी पर्यटक वीजा पर जॉर्डन गए थे. घटना के दौरान, जॉर्डन के करक जिले में सीमा पार करने के प्रयास में सुरक्षा बलों ने उन्हें चेतावनी दी, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया. इसके बाद, सुरक्षा बलों ने उन पर गोली चलाई. एक गोली थॉमस के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. थॉमस के साथ मौजूद एडिसन (43) नामक व्यक्ति भी घायल हो गया था, लेकिन उसकी हालत अब ठीक है. एडिसन भी थुंबा का निवासी है और वह हाल ही में दो दिन पहले केरल लौट आया है.

परिवार को मिली सूचना
थॉमस के परिवार को जॉर्डन के अम्मान में भारतीय दूतावास से एक पत्र मिला, जिसमें बताया गया कि थॉमस और एडिसन अवैध रूप से बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे. पत्र में यह भी कहा गया है कि थॉमस का शव स्थानीय अस्पताल में रखा गया है और वेरिफिकेशन के बाद उसके शव को भारत लाने की प्रक्रिया की जाएगी.

5 फरवरी को गए थे जॉर्डन
थॉमस और एडिसन समेत चार लोग 5 फरवरी को पर्यटक वीजा पर जॉर्डन गए थे. जॉर्डन में काम कर रहे एक केरलवासी ने उनकी मदद की थी. इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें बताया गया कि थॉमस और एडिसन ने संभवतः इजरायल में घुसने की कोशिश की थी, जिस दौरान सुरक्षा बलों ने उन पर गोली चलाई.

जॉर्डन का करक प्रांत
जॉर्डन का करक प्रांत पश्चिम में मृत सागर की सीमा से सटा हुआ है और उत्तर में मदाबा तथा राजधानी प्रांत से लगता है. करक प्रांत का सबसे नजदीकी बॉर्डर बिंदु इजरायल की सीमा के पास मृत सागर के पास है, जहां यह घटना हुई.

ये भी पढ़ें: कनाडा-मेक्सिको समेत कल से इन देशों पर टैरिफ लगाएगा अमेरिका, क्या भारत का नाम शामिल है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए पाकिस्तान से भिड़ा अफगानिस्तान! खुलेआम दे दिया ये बड़ा बयान
भारत के लिए पाकिस्तान से भिड़ा अफगानिस्तान! खुलेआम दे दिया ये बड़ा बयान
भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन
भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन
इधर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, उधर होर्मुज में बरसने लगी मिसाइलें, 24 घंटे में 3 जहाज पर अटैक
इधर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, उधर होर्मुज में बरसने लगी मिसाइलें, 24 घंटे में 3 जहाज पर अटैक
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget