एक्सप्लोरर

केन्या में 5* होटल पर हमला: 20 घंटे के अभियान के बाद सभी 5 आतंकी ढेर, 14 की मौत

केन्या के रेड क्रॉस ने बताया कि हमले में कम से कम 30 लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपराधिक जांच के निदेशक जॉर्ज किनाती ने एएफपी को बताया कि दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.

केन्या ने कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने एक होटल और ऑफिस परिसर पर हुए आतंकी हमले को 20 घंटे के अभियान के बाद खत्म कर दिया है. इस हमले में 14 लोगों की मौत हुई है जबकि सैकड़ों लोगों को बचा लिया गया है. हमले में शामिल सभी पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया है.

हमले की जिम्मेदारी अल कायदा से संबंधित समूह अल-शबाब ने ली है. अल शबाब ने 2011 में केन्या द्वारा सोमालिया में सैनिक भेजने के खिलाफ बदला लेने का संकल्प लिया हुआ है. इस परिसर में मंगलवार को कम से कम एक फिदायीन ने खुद को उड़ा लिया था जबकि अन्य की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हो रही थी. इस परिसर में डूसिट डी2 नाम का होटल, बार, रेस्तरां, बैंक और दफ्तर हैं.

केन्या के पुलिस प्रमुख जोसेफ बोइनेट ने कहा, ‘‘पांच आतंकवादी थे और सभी को मार गिराया गया है.’’ इस हमले ने 2013 में वेस्टगेट मॉल पर हुए हमले की यादों को ताजा कर दिया है, जिसमें 67 लोगों की मौत हुई थी. उस हमले की जिम्मेदारी भी अल शबाब ने ही ली थी.

केन्या के राष्ट्रपति उहूरु केन्याटा ने टीवी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि ड्यूसिट होटल परिसर में आतंकियों के खिलाफ चला अभियान खत्म हो गया है. सभी आतंकवादी मारे जा चुके हैं. अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है."

केन्या के रेड क्रॉस ने बताया कि हमले में कम से कम 30 लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपराधिक जांच के निदेशक जॉर्ज किनाती ने एएफपी को बताया कि दो मुख्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी देखें

सनसनी: हनीप्रीत-राम रहीम की गजब ट्रेजेडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget