एक्सप्लोरर

कराची में सिर्फ 4 दिन में 450 मौतें, मुर्दाघरों में भी डेडबॉडी रखने की जगह नहीं, जानिए क्या है मामला

एनजीओ इधी फाउंडेशन ने बताया कि उनके कराची में चार मुर्दाघर हैं और वह डेडबॉडी से पूरे भर चुके हैं.

पाकिस्तान के कराची में लोगों का प्रचंड गर्मी से बुराहाल है. यहां सिर्फ चार दिन में कम से कम साढ़े चार सौ लोगों की जान चली गई है. बुधवार (26 जून, 2024) को एक एनजीओ इधी फाउंडेशन ने यह दावा किया है. एनजीओ का यह भी दावा है कि स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि मुर्दाघरों में भी लाशों को रखने के लिए जगह नहीं बची है. इधी फाउंडेशन ने बाताया कि ये मौतें सिर्फ चार दिनों में हुई हैं.

इधी फाउंडेशन ने बताया कि चार दिन में भीषण गर्मी से 427 लोगों की जान चली गई है, जिसमें बुधवार का आंकड़ा शामिल नहीं है. एनजीओ के हेड फैसल इधी ने कहा कि कराची में फाउंडेशन के चार मुर्दाघर हैं और अब स्थिति ये आ गई है कि चारों मुर्दाघरों में लाशें रखने की जगह नहीं बची है. उधर, मंगलवार को पाकिस्ता अधिकारियों ने बताया था कि कम से कम 48 घंटों में 20 लोगों की मौत हो गई.

फैसल इधी ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर बेघर और ड्रग एडिक्ट हैं, जो सड़कों पर पड़े रहते हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार को 135 और सोमवार को 128 लाशें उनके मुर्दाघरों में पहुंची थीं. इधी ट्रस्ट पाकिस्तान का सबसे बड़ा वेल्फेयर फाउंडेशन है, जो देशभर में गरीबों, बेघर लोगों, सड़कों पर पड़े अनाथ बच्चों और महिलाओं के लिए काम करता है.

पाकिस्तान ने मंगलवार को बताया था कि 48 घंटे में कराची में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है. राहत सेवा के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को कराची और अन्य स्थानों की सड़कों पर 10 और शव बरामद किए गए. इससे एक दिन पहले सोमवार को भी 10 शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था.

पुलिस सर्जन सुम्मैया सैयद ने कहा, 'अधिकांश शव फुटपाथ या सड़कों के किनारे रहने वाले नशाखोरों के हैं और जाहिर तौर पर शहर में अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी मौत हुई है.' अधिकारियों ने बताया कि संभवत: सभी की मौत भीषण गर्मी के कारण हुई है क्योंकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें:-
Nepal Landslide : नेपाल में लैंडस्लाइड और भारी बारिश का कहर, 14 लोगों की मौत, कई लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई
US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget