एक्सप्लोरर

Kabul Blast: काबुल के स्कूल में बम धमाके के बाद अब हजारा इलाके में हुआ विस्फोट

Kabul News: रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट काबुल के पीडी 6 के पश्चिम में दोपहर करीब 2 बजे हुआ. शहीद मजारी इलाके में हुआ विस्फोट कथित तौर पर हजारा आबादी वाला इलाका है.

Blast In Kabul: अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के शासन के बाद से बम धमाकों की घटनाएं लगातार जारी हैं. बीते शुक्रवार (30 सितंबर) को राजधानी काबुल (Kabul) में हुए विस्फोट के बाद जहां मृतकों की संख्या बढ़कर 43 पर पहुंच गई है, वहीं काबुल के पश्चिमी हिस्से में सोमवार (3 अक्टूबर) को एक और विस्फोट की घटना से अफगानिस्तान में दहशत का माहौल कायम है. इस हमले में एक बार फिर से एक और हजारा आबादी (Hazara Population) वाले इलाके को निशाना बनाया गया है. खामा समाचार एजेंसी के मुताबिक, विस्फोट शहीद मजारी रोड के पास पुल-ए-सुखता इलाके के पास हुआ. 

हजारा आबादी को बनाया गया निशाना

रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट काबुल के पीडी 6 के पश्चिम में दोपहर करीब 2 बजे हुआ. शहीद मजारी इलाके में हुआ विस्फोट कथित तौर पर हजारा आबादी वाला इलाका है. अभी तक विस्फोट और हताहतों के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं मिली है. वहीं, तालिबान के अधिकारियों ने अभी तक विस्फोट पर कोई बयान जारी नहीं किया है. 

अफगानिस्तान में विस्फोट की यह रिपोर्ट एक ऐसे समय पर आई है, जब संयुक्त राष्ट्र मिशन ने सोमवार (3 अक्टूबर) को कहा कि काज एजुकेशनल सेंटर में हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. हजारा के पड़ोस में शुक्रवार (30 सितंबर) को हुए कॉलेज बम विस्फोट में हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है. 

पिछले हफ्ते कॉलेज में हुआ विस्फोट

बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी के हजारा इलाके में शुक्रवार (30 सितंबर) को एक कॉलेज में बम विस्फोट की घटना हुई थी, जिसमें मृतकों की संख्या में वृद्धि जारी है. इस धमाके में अबतक 43 लोग मारे जा चुके हैं और 83 घायल हुए. इस विस्फोट का टारगेट लड़कियां और युवतियां थीं. काबुल में UNAMA मानवाधिकार टीमों द्वारा सत्यापन प्रक्रिया जारी है. कई मीडियो रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमले में संस्थान के लगभग 100 स्टूडेंट्स मारे गए हैं. 

इसे भी पढ़ेंः-

IAF को मिली नई ताकत, शामिल किया गया 10 स्वदेशी LCH 'प्रचंड', जानें क्यों चीन-पाक की उड़ेगी नींद, 10 प्वाइंट्स

Fake Medicines: दवा खरीदते ही चेक कर सकेंगे असली है या नकली, QR कोड दे देगा पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget