एक्सप्लोरर

Justin Trudeau in Trouble: ट्रूडो के 'सॉरी' बोलते ही भारत ने उधेड़ दी बखिया, कनाडा PM की घर में ही हुई 'छीछालेदर', सांसदों ने कहा- कुर्सी छोड़ो

India Hits Back On Justin Trudeau's Deposition: भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि हम लगातार कह रहे हैं कि कनाडा के आरोप झूठे हैं और बिना किसी सबूत के हैं.

India Hits Back On Justin Trudeau's Deposition: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने चुनावी फायदे के लिए भारत पर हाल के दिनों में कई गंभीर आरोप लगाए. इन आरोपों की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई. खालिस्तानियों को खुश करने के लिए ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया. भारत ने इसे सिरे से खारिज किया. लगभग एक साल से ट्रूडो के वेबुनियाद आरोपों के बाद भारत ने अपने राजनयिकों को कनाडा से बुला लिया और कनाडा के राजनयिकों को निकाल दिया. इसके बाद भी ट्रूडो नहीं रुके और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. 

हालांकि चुनावी फायदे के लिए भारत पर गंभीर आरोप लगाने वाले ट्रूडो की अब अपने ही देश में खटिया खड़ी हो गई है.कनाडा में उनके इस्तीफे की मांग होने लगी है. 

भारत के खिलाफ नहीं है कोई सबूत

भारत पर आरोप लगाने वाले ट्रूडो अब बैकफुट पर हैं. उनकी पोल पट्टी खुल गई है. उन्होंने खुद माना है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत को कोई ठोस सबूत नहीं दिया था. ट्रूडो ने यह बात बुधवार ओटावा में संघीय चुनावी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संस्थानों में विदेशी हस्तक्षेप की सार्वजनिक जांच के सामने गवाही देते हुए कही.

कमेटी के सामने पेश हुए ट्रूडो ने साफ कहा कि भारत के खिलाफ आरोप बिना सबूत के लगाए गए. उन्होंने कहा कि उस समय यह मुख्य रूप से खुफिया जानकारी थी, हमारे आरोप ठोस सबूतों पर आधारित नहीं थे.

ट्रूडो का झूठ हुआ उजागर तो क्या बोला भारत

ट्रूडो के कबूलनामे के बाद भारत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत पर झूठे आरोप लगाने को लेकर ट्रूडो की बखियां उधेड़ दीं हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा हम लगातार कह रहे हैं कि कनाडा के आरोप झूठे हैं और बिना किसी सबूत के. भारत और कनाडा के बीच के जो संबंध खराब हुए हैं, उसमें सारा दोष जस्टिन ट्रूडो का है.

घर में ही घिरे ट्रडो

पहले भारत पर आरोप फिर यू टर्न मारने वाले ट्रूडो की मुश्किलें कनाडा में ही बढ़ गई हैं. अब उनके इस्तीफे की मांग हो रही है. कनाडा के एक लिबरल सांसद ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से पार्टी नेता पद छोड़ने को कहा है. सांसद सीन केसी ने तो यहां तक कह दिया कि देश के लोग जस्टिन ट्रूडो को अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते. 

ट्रूडो के खिलाफ आवाज उठाने वाले सीन केसी एकमात्र सांसद नहीं हैं. न्‍यूफाउंडलैंड और लैब्राडोर के सांसद केन मैकडोनाल्‍ड  ने भी प्रधानमंत्री से अपने कामों की समीक्षा करने को कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget