एक्सप्लोरर

Joe Biden Letter To Pakistan: 'अमेरिका हमेशा आपके साथ खड़ा है', पाकिस्तान को लिखी पहली चिट्ठी में क्या बोले बाइडेन?

Joe Biden Letter to Pakistan: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के दौरान पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने पाकिस्तान को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

Joe Biden Letter to Pakistan:  जो बाइडेन ने राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पाकिस्तान को आधिकारिक तौर पर पत्र लिखा है. इस दौरान बाइडेन पाकिस्तान को वैश्विक और क्षेत्रीय मदद का भरोसा दिलाया है. बाइडेन ने कहा कि अमेरिका हर उस चुनौती में मदद करेगा, जिसमें पाकिस्तान परेशानी का सामना कर रहा है. लंबे अंतराल के बाद अमेरिकी पत्र से इमरान खान की मुराद भी पूरी हो गई है. 

जियो टीवी के मुताबिक, लंबे समय में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति और पाकिस्तानी नेता के बीच यह पहली बातचीत है. यह पत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पूर्व सत्ताधारी पार्टी- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद व्हाइट हाउस के साथ इस्लामाबाद के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने अमरिका से बातचीत नहीं होने का कई बार अपने बयानों में जिक्र भी किया था, जो अब इस पत्र के साथ पूरा हो गया है.

पाकिस्तान का साथ देगा अमेरिका
बाइडेन ने अपने पत्र में लिखा, 'दुनिया भर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका और अन्य देशों के बीच स्थायी साझेदारी महत्वपूर्ण बनी हुई है. संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे गंभीर वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए पाकिस्तान के साथ हमेशा खड़ा रहेगा.' इसमें 'बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा, आर्थिक विकास और सभी के लिए शिक्षा तक पहुंच के साथ साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना शामिल है.'

अमेरिका ने पत्र में क्या लिखा?
राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका मानवाधिकारों की रक्षा और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि हम मिलकर अपने राष्ट्रों के बीच मजबूत साझेदारी और अपने लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध बनाना जारी रखेंगे. बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के दौरान अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से वापस आ गई. पाकिस्तान पर आरोप है कि इमरान सरकार ने तालिबान की मदद की. इसी के बाद से अमेरिका ने पाकिस्तान से दूरी बना ली थी, लेकिन एक बार जाते-जाते जो बाइडेन ने पाकिस्तान को चिट्ठी लिख दी है.

अमेरिका में हाल ही में राष्ट्रपति के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में यह पत्र राजनयिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. बाइडेन ने पाकिस्तान चुनाव में हुई धोखाधड़ी के बावजूद नई सरकार के साथ काम करने का वादा किया है. 

यह भी पढ़ेंः सूर्य ग्रहण के दौरान हवाई यात्रा से पहले जान लें अमेरिका की वॉर्निंग, ऐन मौके पर बदल सकता है रूट, हवा में रुक सकता है विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget