एक्सप्लोरर

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण के दौरान हवाई यात्रा से पहले जान लें अमेरिका की वॉर्निंग, ऐन मौके पर बदल सकता है रूट, हवा में रुक सकता है विमान

Solar Eclipse 2024: दुनिया के कुछ देशों में 8 अप्रैल को पूरा सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. इस खगोलीय घटना का एयर स्पेस पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए अमेरिका ने हवाई यात्रा के संबंध में चेतावनी जारी की है

US FAA Warning For Flying: अमेरिकी सरकार की नागरिक उड्डयन एजेंसी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने 8 अप्रैल को होने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण के लिए हवाई यात्रा के संबंध में चेतावनी जारी की है. एफएए के मुताबिक, सूर्य ग्रहण अमेरिका में हवाई यात्रा को प्रभावित कर सकता है. 

एफएए ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''विमानों को संभावित एयरबोर्न होल्डिंग (विमान को लैंडिंग से पहले हवा में रोके रखना), रीरूट और/या अपेक्षित प्रस्थान निकासी समय के लिए तैयार किया जाना चाहिए जो सभी घरेलू आईएफआर आगमन और प्रस्थान के लिए जारी किया जा सकता है. यातायात प्रबंधन पहल संभव है.'' एफएए ने वेबसाइट पर सूर्य ग्रहण के रास्ते में आने वाले हवाई अड्डों को सूचीबद्ध किया है जो प्रभावित होंगे.

सूर्य ग्रहण का हवाई क्षेत्र और यात्रियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

इस साल अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के अन्य हिस्सों सहित विभिन्न देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा. नासा ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा.

मिड-मिशिगन नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी पूर्ण सूर्य ग्रहण के साथ टेक्सास और न्यू इंग्लैंड के बीच हवाई क्षेत्र व्यस्त होने की उम्मीद है क्योंकि उत्साही लोगों ने जीवन में एक बार होने वाली इस घटना को देखने के लिए अपनी यात्राओं की योजना बनाई है. हालांकि, यह खगोलीय घटना आकाश में यात्रियों के लिए समस्याएं पैदा कर सकती है. एफएए की चेतावनी के अनुसार, 7 अप्रैल सुबह 6 बजे (ईएसटी) से 10 अप्रैल की आधी रात तक हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है.

एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के राज्यों में हवाई यातायात बढ़ने की उम्मीद है, ऐसे में जहां सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई देगा, वहां का मार्ग प्रभावित होगा. पायलटों और हवाईअड्डों को सलाह दी गई है कि वे पहले से योजना बनाएं और नियमित रूप से अस्थायी उड़ान प्रतिबंधों की जांच करें.

पूर्ण सूर्य ग्रहण का क्या रहेगा समय?

सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे शुरू होगा और आधी रात के बाद 2:22 बजे समाप्त होगा, यानी यह 9 अप्रैल तक चलेगा. इसलिए पूर्ण सूर्य ग्रहण लगभग 12 घंटे का होगा. 

अमेरिकी राज्य इस अवसर पर जमीन से इस खगोलीय घटना को देखने के लिए आगंतुकों भीड़ के लिए तैयार हैं. हालांकि, यह खगोलीय घटना आकाश में यात्रियों के लिए समस्याएं पैदा कर सकती है.

द स्काई की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अन्य देशों में भी आंशिक सूर्य ग्रहण देखाई देगा. इनमें कैरेबिया, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, पुर्तगाल और आइसलैंड के देशों के कुछ हिस्से शामिल हैं.

क्यो पड़ता है सूर्य ग्रहण?

विज्ञान के अनुसार, चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है और पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है. ऐसे में कभी-कभी सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, यानी तीनों जब एक सीध में आ जाते हैं तो पृथ्वी पर चंद्रमा छाया पड़ती है. इससे पृथ्वी के कुछ हिस्से पर कुछ देर के लिए सूर्य का प्रकाश बाधित होता है. इसी खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं. 

यह भी पढ़ें- अमेरिका में H-1B वीजा का खुलने वाला है पिटारा, क्या भारतीयों को होगा इससे फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget