एक्सप्लोरर

नए राष्ट्रपति के लिए व्हाइट हाउस में गुप्त संदेश छोड़ते हैं पूर्व राष्ट्रपति, ट्रंप ने बरकरार रखी परंपरा

परंपरा का पालन करते हुए रियल एस्टेट कारोबारी से नेता बने 74 साल के ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बाइडन के लिए एक पत्र (नोट) लिखा है.ट्रंप ने सामान्य और शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण की अन्य सभी परंपराओं को दरकिनार कर दिया है.

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन के लिए व्हाइट हाउस में एक संदेश छोड़ा है. जिन्होंने कल देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप पद की शपथ ली है. अमेरिकी परंपरा के तहत निवर्तमान राष्ट्रपति व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में रखे ‘रेजेल्यूट डेस्क’ में अगले राष्ट्रपति के लिए एक संदेश लिखकर रखता है.

राष्ट्रपति के संदेश में बधाई और शुभकामनाएं होती हैं

सीएनएन की खबर के अनुसार, परंपरा का पालन करते हुए रियल एस्टेट कारोबारी से नेता बने 74 साल के ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बाइडन के लिए एक पत्र (नोट) लिखा है. सामान्य तौर पर निवर्तमान राष्ट्रपति के संदेश में बधाई और शुभकामनाएं होती हैं.

हालांकि, ट्रंप ने सामान्य और शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता हस्तांतरण की अन्य सभी परंपराओं को दरकिनार कर दिया है. वह अमेरिकी संसद भवन (यूएस कैपिटल) में बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए.

ट्रंप के कार्यकाल में वो हुआ, जो कभी नहीं हुआ

समारोह से महज कुछ ही घंटे पहले ही ट्रंप अपनी पत्नी मेलेनिया ट्रंप के साथ फ्लोरिडा रवाना हो गए हैं. इसके साथ ही अमेरिका के इतिहास में उनके कार्यकाल की एक ऐसी दागदार विरासत अंकित हो गई जैसी पहले कभी नहीं देखी गई. ट्रंप को उनकी अप्रत्याशित नेतृत्व क्षमता, समर्थकों और विभाजनकारी बयानों के लिए और एक ऐसे राष्ट्रपति के रूप में जाना जाएगा जिन पर पिछले चार सालों में दो बार महाभियोग चलाया गया.

ट्रंप एकमात्र राष्ट्रपति, जिन पर दो बार महाभियोग चला

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कालखंड में हुए चुनाव में ट्रंप को अपने डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन उन्होंने कभी इसे स्वीकार नहीं किया. इसकी बजाय उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया जिसे देश के प्रशासन और ट्रंप की अपनी रिपब्लिकन पार्टी के अधिकारियों ने भी खारिज कर दिया. अमेरिका के इतिहास में ट्रंप तीसरे राष्ट्रपति हैं जिन पर प्रतिनिधि सभा में महाभियोग चलाया गया और वह एकमात्र राष्ट्रपति हैं जिन पर दो बार महाभियोग चलाया गया.

यह भी पढ़ें-

अमेरिका: शपथ ग्रहण के बाद बोले बाइडन- ‘लोकतंत्र की जीत हुई’, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

Joe Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास कितनी दौलत है, जानिए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Iran Oil Tanker Attack: क्या तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget