एक्सप्लोरर

White House: खूंखार हो गया व्हाइट हाउस का डॉग कमांडर हटाया गया, 11 लोगों को काट चुका था बाइडेन का खास कुत्ता

Joe Biden Dog Commander: खूंखार हो चुके डॉग कमांडर को व्हाइट हाउस से हटा दिया गया है. इस कुत्ते ने अब तब 11 लोगों को अपना निशाना बनाया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.

White House: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के खूंखार कुत्ते कमांडर को व्हाइट हाउस से हटा दिया गया है. इस कुत्ते ने अब तब 11 लोगों को अपना निशाना बनाया था, जिसके बाद से ही इसको लेकर व्हाइट हाउस में तनाव का माहौल था. हाल ही में , इस दो वर्षीय जर्मन शेफर्ड ने एक और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट को काट लिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. 

व्हाइट हाउस ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि 'इस कुत्ते ने कई स्टाफ सदस्यों को काट लिया था. ऐसे में बाइडेन ने दो वर्षीय जर्मन शेफर्ड को एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया है.' सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह कुत्ता 2021 में एक प्यारे पिल्ला के रूप में व्हाइट हाउस पहुंचा था. लेकिन हाल के दिनों ने इसने जमकर आतंक मचाया. व्हाइट हाउस ने खुद स्वीकार किया है कि बाइडेन के डॉग कमांडर ने अब तक 11 एजेंटों को काटकर जख्मी किया है. हालांकि सीएनएन का दावा है कि वास्तविक संख्या इससे कही अधिक है और कुत्ते ने व्हाइट हाउस के अन्य कर्मचारियों को भी काटा है. 

व्हाइट हाउस की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण 

बिडेन की पत्नी जिल के संचार निदेशक एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रपति और प्रथम महिला व्हाइट हाउस में काम करने वालों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं, ऐसे में उन्होंने खतरनाक हो रहे डॉग कमांडर को  यहां से बाहर करने का फैसला लिया." उन्होंने आगे कहा कि 'वे यूएस सीक्रेट सर्विस और इसमें शामिल सभी लोगों के धैर्य और समर्थन के लिए आभारी हैं. कमांडर फिलहाल व्हाइट हाउस परिसर में नहीं हैं हालांकि उसे कहां ले  जाया गया है, इस विषय में कोई जानकारी नहीं है.' 

व्हाइट हाउस का माहौल हो चुका था तनावपूर्ण

उन्होंने अपने बयान के दौरान इस बात की भी पुष्टि नहीं की कि डॉग कमांडर को स्थायी तौर पर व्हाइट हाउस परिसर से बाहर किया गया है या फिर अस्थाई रूप से. रिपोर्ट के अनुसार, डॉग कमांडर को आखिरी बार व्हाइट हाउस में 30 सितंबर को देखा गया था, जब फोटोग्राफरों ने उन्हें राष्ट्रपति के निजी क्वार्टर की ट्रूमैन बालकनी पर देखा था. इससे पहले अलेक्जेंडर ने कहा था कि फर्स्ट फैमिली अपने कुत्ते कमांडर की ट्रेनिंग पर लगातार काम कर रही है. वहीं, बाइडेन ने पहले अपने पालतू जानवरों के उग्र व्यवहार के लिए व्हाइट हाउस के "तनावपूर्ण" माहौल को जिम्मेदार ठहराया था. 

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी मीडिया को कंट्रोल कर रहा चीन', अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट में दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget