एक्सप्लोरर

जापान ने क्यों लाखों लोगों से की पानी का कम इस्तेमाल करने की अपील! जानें वजह

Truck Driver in Japan: एएफपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती समय में गड्डे की चौड़ाई करीब 10 मीटर और गहराई 6 मीटर (33 फीट x 20 फीट) थी, जो अब एक बड़े गड्डे में बदल चुका है.

Rescue operation of a truck driver : जापान में एक ट्रक ड्राइवर को गड्डे से निकालने के लिए अभियान जारी है, लेकिन इस कार्रवाई में सीवेज के पानी की रिसाव के कारण परेशानी न हो इसलिए जापानी अधिकारियों ने 1.2 मिलियन लोगों से नहाने और कपड़े धोने के लिए कम से कम पानी का उपयोग करने की अपील की है.

यह गड्डा मंगलवार (28 जनवरी) को सुबह के सबसे व्यस्त समय के दौरान याशियों के सड़क में अचानक खुल गया और एक ट्रक उसमें समा गया. गड्डे के आसपास की जमीन के अस्थिर होने और एक बड़े गड्डे के उभरने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही है. इसके अलावा गड्डे में पानी का रिस रहा है.

साइतामा प्रीफेक्चर के अधिकारी ने लोगों से की अपील

साइतामा प्रीफेक्चर के एक अधिकारी ने गुरुवार (30 जनवरी) को एएफपी से कहा, “हमारी प्राथमिकता ट्रक ड्राइवर की जान बचाना है, इसलिए हम लोगों से नहाने और कपड़े धोने जैसे पानी के अनावश्यक उपयोग से बचने की अपील कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, "शौचालय के उपयोग करने से बचना मुश्किल है, लेकिन हम लोगों से जितना हो सके कम पानी इस्तेमाल करने की गुजारिश कर रहे हैं."

उन्होंने आगे कहा, प्रीफेक्चर ने करीब 1.2 मिलियन लोगों को एक बयान भेजा है, जिसमें प्रीफेक्चर ने उनसे अनुरोध किया है कि "पानी के प्रदूषित होने के कारण सीवेज का अधिक उपयोग न करें क्योंकि यह ओवरफ्लो हो सकता है. इसके अलावा क्योंकि बचाव कार्य में समस्याएं आ रही हैं, इस कारण सीवेज सिस्टम को बहाल करने में समय लग सकता है." बुधवार (29 जनवरी, 2025) को इलाके से कुछ गंदा पानी एक पास की नदी में छोड़ा गया है.

ट्रक ड्राइवर को बचाने में दिन-रात लगे हैं बचावकर्मी

मंगलवार (28 जनवरी) को दोपहर एक बजे (0400 GMT) के बाद से 74 साल के ट्रक ड्राइवर से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. हालांकि बचावकर्मी उन तक पहुंचने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. एएफपी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती समय में गड्डे की चौड़ाई करीब 10 मीटर और गहराई 6 मीटर (33 फीट x 20 फीट) थी, जो अब एक बड़े गड्डे में बदल चुका है.

वहीं, अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने एएफपी से कहा, “गुरुवार (29 जनवरी) को सुबह 2:30 बजे के आसपास दोनों गड्ढे एक हो गए और सड़क पर और भूस्खलन या सड़क के टूटने के खतरा न हो, इसलिए हम भारी मशीनरी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.”

यह भी पढ़ेंः अमेरिका में जबरन घुसने वालों के साथ होगा आतंकियों वाला ट्रीटमेंट! ट्रंप का खतरनाक प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget