एक्सप्लोरर

Missile Attack: नॉर्थ कोरिया ने दागी मिसाइल तो मचा हड़कंप, जापान ने जारी किया अलर्ट- तुरंत लें शेल्टर

Missile Attack: जापान के पीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसा लग रहा है नॉर्थ कोरिया की ओर से एक मिसाइल लॉन्च की गई है. सभी से अपील है कि आप लोग किसी इमारत या भूमिगत जगहों पर शरण ले लें.

Japan Missile Alert: नॉर्थ कोरिया की ओर से सोमवार (27 मई) को एक मिसाइल दागने के बाद जापान में अलर्ट जारी कर दिया गया है. जापान की सरकार ने 'जे अलर्ट' जारी करते हुए अपने नागरिकों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दिए हैं.

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसा लग रहा है नॉर्थ कोरिया की ओर से एक मिसाइल लॉन्च की गई है. सभी से अपील है कि आप लोग किसी इमारत या भूमिगत जगहों पर शरण ले लें.

30 मिनट बाद वापस ले लिया गया मिसाइल अलर्ट

हालांकि, अलर्ट जारी करने के 30 मिनट के भीतर ही इस निर्देश को वापस ले लिया गया. बाद में जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस मिसाइल के जापान पहुंचने की संभावना नहीं है. इस वजह से जारी किया गया अलर्ट वापस लिया जा रहा है.

लॉन्च के अचानक रडार से गायब हुई मिसाइल

मीडिया संस्थान न्यूज वीक की रिपोर्ट के मुताबिक जापान की न्यूज वेबसाइट एनएचके रिपोर्ट्स ने कहा कि नॉर्थ कोरिया की ओर से लॉन्च की गई मिसाइल रडार से गायब हो गई थी. जिसका सीधा सा मतलब है कि उसका लॉन्च फेल हो गया.

जापान में पहले से ही जारी है हाई अलर्ट

जापान के स्थानीय मीडिया संस्थानों के अनुसार नॉर्थ कोरिया की ओर से सोमवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की गई थी. इसे लेकर जापान ने देश में जे-अलर्ट जारी कर दिया था. ये मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब नॉर्थ कोरिया आगामी 4 जून को एक रॉकेट लॉन्च करने जा रहा है, जो सैटेलाइट लेकर जाएगा. इसे लेकर जापान में पहले से ही हाई अलर्ट है.

एनएचके की ओर से जारी किए गए एक फुटेज में एक विस्फोट देखा जा सकता है. जापानी मीडिया की ओर से सरकारी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि लॉन्च में किसी तरह की गड़बड़ होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

Anti-Hindu Hate Crime: हिंदू विरोधी नफरत ने इस्लामोफोबिया को छोड़ा पीछे! कैलिफोर्निया की इस रिपोर्ट ने दिखाया आईना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget