एक्सप्लोरर

Japan Influenza: कोरोना के साथ-साथ जापान में मंडरा रहा है इंफ्लुएंजा का खतरा, मरीजों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

Influenza In Japan: जापान में इंफ्लुएंजा के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है.स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में इन्फ्लूएंजा के मरीजों का बढ़ना चिंताजनक है.

Japan: दुनिया भर में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच जापान के सामने नई महामारी की चुनौती खड़ी हो गई है. यहां इंफ्लुएंजा के मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ती जा रही है. जापान ने कहा कि देश में इन्फ्लूएंजा रोगियों की औसत संख्या 10 साल में सबसे तेज गति से उच्च स्तर पर पहुंची है. 

जापान टाइम्स ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हवाले से बताया कि हाल के वर्षों में कोरोनो वायरस महामारी के खिलाफ लागू किए गए संक्रमण-रोधी उपायों के बीच इन्फ्लूएंजा का वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. जापान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जापान में लगभग 5,000 चिकित्सा सुविधाओं में फ्लू के लगभग 166,690 मरीज सामने आए हैं.

कोरोना के भी मामले बढ़ रहे 
जापान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने आगे कहा कि देश में लगातार तीसरे हफ्ते भी कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं. इसका मतलब यह है कि देश में साल के अंत और नए साल के जश्न के दौरान वायरस और अधिक फैल सकता है. उधर, सिंगापुर में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों ने दुनिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

विशेषज्ञों ने जताई चिंता 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में इन्फ्लूएंजा के मरीजों का बढ़ना चिंताजनक है. विशेषज्ञों के अनुसार, इन्फ्लूएंजा का प्रकोप आम तौर पर सर्दियों और वसंत के अंत में होता है, लेकिन इस साल अगस्त से ही मामलों में असामान्य वृद्धि देखी गई.

कावासाकी सिटी इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ के प्रमुख नोबुहिको ओकाबे ने कहा, "संक्रमण को रोकने के लिए  टीकाकरण, मास्क पहनना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना जरूरी है."

इंफ्लुएंजा क्‍या है?
इन्फ्लूएंजा वायरस की शुरुआत में मरीज को खांसी, जुकाम के साथ हल्‍का बुखार आता है. इसका वायरस नाक, आंख और मुंह से शरीर में पहुंचकर व्‍यक्ति को संक्रमित कर देता है. 

ये भी पढ़ें: अरब सागर में माल्टा का समुद्री जहाज हुआ हाइजैक, भारतीय नौसेना मदद के लिए आगे आई 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget