एक्सप्लोरर

Baba Vanga Prediction: तीन महीने बाद 'महाप्रलय', क्या भारत को खतरा? जापानी बाबा वेंगा की डरा देने वाली भविष्यवाणी

Japani Baba Vanga: जापानी बाबा वेंगा ने एक बार फिर डरावनी भविष्यवाणी की है. इसके पहले उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं, जिनमें फ्रेडी मर्करी की मौत, कोबे भूकंप और जापान की सुनामी शामिल हैं.

japani Baba Vanga Prediction: जापान की एक महिला रियो तात्सुकी को सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है. उन्होंने एक बार फिर ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसके बाद वो अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में बनी हुई हैं. जापानी बाबा वेंगा के रूप में फेमस रियो तात्सुकी ने आने वाले तीन महीनों में एक महाप्रलय को लेकर भविष्यवाणी की है. उनकी पिछली भविष्यवाणियां भी सच साबित हुई हैं, इसलिए लोग इस पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. 

जापानी बाबा वेंगा (रियो तात्सुकी) को भविष्यसूचक दुर्लभ सपने आते हैं, जो बड़े पैमाने पर विनाशकारी वैश्विक आपदाओं की भविष्यवाणी करते हैं. 1980 के दशक से ही उन्होंने कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जिसके बाद लोग उनकी विश्वसनीयता पर सोचने के लिए मजबूर हुए क्योंकि उनके सपने स्पष्ट रूप से सच हो चुके हैं. 

अगर सच हुई भविष्यवाणी तो मच सकती है तबाही 

जापानी बाबा वेंगा ने हाल ही में भविष्यवाणी की है कि जापान के दक्षिण में समुद्र 'उबल' रहा है. इस भयावह कल्पना को संभावित पानी के नीचे ज्वालामुखी विस्फोट के रूप में देखा जाता है जो इतना शक्तिशाली हो सकता है कि एक बड़ी सुनामी पैदा कर सकता है. अगर यह सच है तो इस आपदा से प्रशांत महासागर के किनारे स्थित देशों में तबाही मच सकती है. उनके सपने में सुनामी का केंद्र जापान, ताइवान, इंडोनेशिया और उत्तरी मारियाना द्वीप समूह सहित हीरे के आकार के क्षेत्र में दिखाई दिया. दिलचस्प बात यह है कि उसने ड्रैगन जैसी आकृतियां भी इसी दिशा में बढ़ती देखीं. हालांकि उनकी भविष्यवाणी में भारत का नाम शामिल नहीं है.

जापानी बाबा वेंगा की कौन-सी भविष्यवाणी सच साबित हुई?

जापानी वेंगा की सबसे सनसनीखेज भविष्यवाणियों में 1991 में फ्रेडी मर्करी की मृत्यु, 1995 का कोबे भूकंप और 2011 में जापान की सुनामी शामिल हैं. कहा जाता है कि इन सभी घटनाओं की जापानी बाबा वेंगा ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. अब उन्होंने जो भविष्यवाणी की है, उसने लोगों को डरा दिया है. 

शुरू किया था भविष्यवाणी पर धारावाहिक
 
रियो तात्सुकी ने पहले खुद को एक मंगा कलाकार के रूप में स्थापित किया. साल 1999 में उन्होंने 'The Future I Saw' को एक धारावाहिक के रूप में प्रसारित किया, जो मूल रूप से भविष्यवाणियों पर आधारित था. जापानी बाबा वेंगा हाल ही में ज्यादा लोकप्रिय हो गईं, जब लोगों ने उनकी भविष्यवाणी और हाल की घटनाओं की तुलना की. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना

वीडियोज

Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama
Congress Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को क्यों रैली- कांग्रेस की पॉलिटिकल जिद! | BJP | ABP News
Shastrarth: 'सलाम' और राम..27 में बनाएंगे काम ? | UP Elections 2027 | Romana Isar Khan | ABP News
Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget