एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: इटली में चीन से करीब दोगुने लोग मरे, अबतक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

कोरोना वायरस संक्रमण से इटली में शनिवार को 793 और रविवार को 651 मौत हुई. यानी शनिवार और रविवार की तुलना में सोमवार को कम लोगों की जान गई.अब तक कोरोना के कारण दुनिया भर में 15 हज़ार से ज़्यादा मौत हो गई हैं. वहीं 3 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में हैं.

रोम: जानलेवा कोरोना वायरस चीन से शुरू हुआ था, लेकिन अब ये पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहा है. इस जानलेवा वायरस से सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई हैं. इटली में चीन से करीब दोगुने ज्यादा लोग मारे गए. इटली में कल 602 लोगों की मौत हुए. इसके साथ ही इटली में मौत का आंकड़ा 6 हजार के पार पहुंच गया है. इटली में करीब 64 हजार लोग इस वायरस से संक्रमित हैं.

इटली में अबतक 6077 लोगों की मौत

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इटली में अबतक 6077 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 63 हजार 947 लोग इस वायरस की गिरफ्त में हैं. जबकि चीन में मरने वाले लोगों का आंकड़ा 3200 है जो इटली से लगभग आधा है. चीन में संक्रमित लोगों की संख्या 81 हजार 507 है. चीन के वुहान शहर से ही यह जानलेवा वायरस सबसे पहले पाया गया था. अब तक कोरोना के कारण दुनिया भर में 15 हज़ार से ज़्यादा मौत हो गई हैं. वहीं 3 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में हैं.

रविवार की तुलना में सोमवार को कम लोगों की जान गई

कोरोना वायरस संक्रमण से इटली में शनिवार को 793 और रविवार को 651 मौत हुई. यानी शनिवार और रविवार की तुलना में सोमवार को कम लोगों की जान गई. वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित इटली में कारखाने बंद कर दिए गए हैं. इटली में फरवरी में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था.

वुहान ने कोविड-19 के मुकाबले में सफलता पाई: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम गेब्रेयसस ने कहा कि वुहान ने कोविड-19 के मुकाबले में सफलता पाई है, जिससे दुनिया के अन्य क्षेत्रों के लिए आशा और साहस की शक्ति मिली है.वुहान से दुनिया के अन्य देशों को आशा की किरण नजर आई है कि सबसे गंभीर स्थिति को बदला जा सकता है, और साथ ही हमें सावधानी से काम करने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: ABP न्यूज़ के सवाल पर बोले WHO के निदेशक- भारत के कदम पर निर्भर करेगा महामारी का भविष्य

Coronavirus Update: जानिए, देश और दुनिया में क्या क्या हुआ, सरकारों ने क्या फैसले किए हैं

Coronavirus: एक दिन में सामने आए 103 केस, 499 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, अबतक 10 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget