एक्सप्लोरर

Giorgia Meloni: अपने पार्टनर से अलग हुईं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, क्यों आई रिश्तों में दरार, जानें उनके साथी एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के बारे में पांच अहम बातें

Italy PM Giorgia Meloni: इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं. दोनों के बीच दस साल पुराना रिश्ता था हालांकि दोनों शादी के बंधन में नहीं बंधे थे.

Italy PM Giorgia Meloni Breakup: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने टेलीविजन पत्रकार पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं. उन्होंने शुक्रवार को खुद इस बात की पुष्टि की. मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया कि एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ मेरा रिश्ता यहीं खत्म हो गया. जियाम्ब्रुनो को हाल के हफ्तों में ऑन एयर महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पड़ी की थी. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेलोनी इस वजह से जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई.

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जियोर्जिया मेलोनी ने लिखा, "एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ मेरा रिश्ता यहीं खत्म हो गया. हमने साथ में जो शानदार साल बिताए, जिन कठिनाइयों से हम गुजरे, और मुझे सबसे महत्वपूर्ण चीज 'बेटी जिनेवा' को देने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं." बता दें जियाम्ब्रुनो और मेलोनी की शादी नहीं हुई है. हालांकि, वे लंबे समय से रिश्ते में थे. उनकी एक सात साल की बेटी भी है. गौरतलब है कि एंड्रिया जियाम्ब्रुनो एक टेलीविजन चैनल में न्यूज प्रोग्राम के प्रेजेंटर हैं.

ऐसे में आइये आपको एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताते हैं. 

1- एंड्रिया जियाम्ब्रुनो का जन्म 1981 में मिलान, इटली में हुआ था और उन्होंने 22 साल की उम्र में अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी, जब वह मिलान के कैथोलिक विश्वविद्यालय में छात्र थे.

2- जियाम्ब्रुनो एक चर्चित टीवी पत्रकार हैं. उन्हें न्यूज प्रोग्राम के प्रेजेंटर के रूप में जाना जाता है. वे इटली के पूर्व प्रधानमंत्री और राजनीतिक सहयोगी स्वर्गीय सिल्वियो बर्लुस्कोनी के उत्तराधिकारियों के स्वामित्व वाले एमएफई मीडिया समूह का एक हिस्सा है.

3- एंड्रिया जियाम्ब्रुनो और जियोर्जिया मेलोनी की पहली मुलाकात एक टीवी शो में हुई थी. 

4- मेलोनी के 2022 में संसदीय चुनावों में जीत के बाद सत्ता में आने के बाद जियाम्ब्रुनो ने स्टूडियो एपर्टो शो और मिलान स्टूडियो में अपनी नौकरी छोड़ दी. बाद में वह रोम में बस गए, जहां उन्होंने न्यूज प्रोग्राम प्रेजेंटर के रूप में काम करना शुरू किया. 

5- जियाम्ब्रुनो को हाल ही में उनकी भद्दी ऑफ-एयर टिप्पणियों के लिए उनकी नौकरी से निकाल दिया गया था. साथ ही उनकी जमकर आलोचना हुई. 

ये भी पढ़ें: Israel Hamas war: हमास के खात्मे की कसम, गाजा को घेरा फिर भी ऑपरेशन शुरु नहीं कर रही इजरायली सेना, क्या है अमेरिकी दबाव जिसने इजरायली सेना के कदम रोके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget