एक्सप्लोरर

ISRO GSLV Mission: ISRO स्पेस में लगाएगा सैकड़ा! जानें 2025 की शुरुआत में ही कौन सा इतिहास रच देगा

Space Mission: ISRO जनवरी में 100वें प्रक्षेपण की योजना बना रहा है, इससे पहले उसने श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी60 मिशन के तहत 99वां प्रक्षेपण सफलतापूर्वक किया.

ISRO's 100th Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जनवरी में अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा, जब वह भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV) के जरिए श्रीहरिकोटा से 100वां प्रक्षेपण करेगा. इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने सोमवार (30 दिसंबर) को पुष्टि की कि पीएसएलवी-सी60 मिशन जो 99वां प्रक्षेपण था सफलतापूर्वक पूरा किया गया. इस मिशन में इसरो ने 'स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट' (स्पाडेक्स) को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया.

इसरो की ‘स्पेस डॉकिंग’ क्षमता ने इस मिशन में सफलता हासिल की, जिसमें दो अंतरिक्ष यान पृथ्वी के निचले वांछित कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किए गए. सोमनाथ ने कहा कि ये प्रक्षेपण काफी अहम था, क्योंकि ये सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 99वां प्रक्षेपण था. उन्होंने ये भी बताया कि आने वाले साल की शुरुआत में ISRO 100वां प्रक्षेपण करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

2025 में आने वाले मिशन और नई उपलब्धियां

सोमनाथ ने ये भी बताया कि 2025 में इसरो कई नए और अहम मिशनों को पूरा करेगा जिनकी शुरुआत जनवरी में जीएसएलवी की ओर से नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-02 के प्रक्षेपण से होगी. ISRO ने जीएसएलवी के माध्यम से भारतीय नक्षत्र-मंडल नेविगेशन (नाविक) सेवाओं के लिए उपग्रह एनवीएस-01 का सफल प्रक्षेपण किया था, जो इसरो के लिए एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ.

एनवीएस-01 उपग्रह को जीएसएलवी रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक (जीटीओ) में स्थापित किया गया था. यह उपग्रह भारतीय नेविगेशन सेवाओं के लिए बेहद अहम है क्योंकि यह भारतीय नक्षत्र-मंडल (नाविक) नेविगेशन प्रणाली को और बेहतर बनाने में मदद करेगा. एनवीएस-01 दूसरी पीढ़ी के नेविगेशन उपग्रहों में से पहला उपग्रह है जो भविष्य में भारतीय उपग्रह आधारित सेवाओं को मजबूती प्रदान करेगा और इसके माध्यम से भारत के क्षेत्रीय नेविगेशन की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा.

ये भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भार में न्यू ईयर के जश्न में कोहरा बनेगा विलेन! साल के आखिरी दिन यूपी में पारा 3 डिग्री, भीषण ठंड से कांप रहा दिल्ली-NCR

 
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget