एक्सप्लोरर

नेतन्याहू और IDF चीफ के बीच जोरदार बहस, इजरायली PM बोले- 'जंग के बीच मेरे खिलाफ ही...'

Netanyahu and IDF chief dispute: इजरायल में गाजा पर कब्जे की योजना को लेकर प्रधानमंत्री नेतन्याहू और सेना प्रमुख इयाल जमीर के बीच गंभीर टकराव सामने आया है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली सेना (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर के बीच गाजा पट्टी पर पूर्ण कब्जे की योजना को लेकर तीखी बहस हुई है. यह बहस देश की सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के बीच गंभीर मतभेद को उजागर करती है, जिससे मौजूदा युद्ध के भविष्य पर कई सवाल उठने लगे हैं.

गाजा कब्जे को लेकर नेतन्याहू-जमीर में मतभेद
गाजा पट्टी पर पूरी तरह से कब्जा करना नेतन्याहू सरकार की योजना है, जिसे सेना प्रमुख इयाल जमीर खतरनाक मानते हैं. उनका मानना है कि इससे सेना और ज्यादा थक जाएगी और हमास के कब्जे में बंद 50 बंधकों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है.

बेटे की टिप्पणी पर भड़के IDF चीफ
नेतन्याहू के बेटे यैर नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर IDF चीफ पर “सैन्य तख्तापलट” की कोशिश का आरोप लगाया था. इसी मुद्दे पर बैठक में जमीर ने प्रधानमंत्री से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "युद्ध के बीच में आप मुझ पर हमला क्यों कर रहे हैं?" नेतन्याहू ने जवाब दिया, "मीडिया में इस्तीफे की धमकी मत दो."

गाजा कब्जे पर बढ़ती चिंता
IDF प्रमुख का कहना है कि गाजा पर कब्जा सेना को थका देगा और बंधकों की जान जोखिम में डाल देगा. उनका सुझाव है कि गाजा शहर और अन्य इलाकों की घेराबंदी करके धीरे-धीरे आगे बढ़ा जाए, न कि पूरी पट्टी पर एक साथ कब्जा किया जाए.

नेतन्याहू की योजना और सियासी दबाव
नेतन्याहू को अपने धुर-दक्षिणपंथी गठबंधन सहयोगियों का दबाव है, जो लंबे समय से गाजा पर कब्जा चाहते हैं. इसी दबाव में उन्होंने गाजा पर कब्जे की योजना कैबिनेट में पेश करने को कहा है. उन्होंने जमीर से नई योजना तैयार करने को भी कहा है. वर्तमान में इजरायली सेना गाजा पट्टी के लगभग 75% हिस्से पर नियंत्रण पा चुकी है. लेकिन नेतन्याहू की योजना है कि अब पूरे गाजा पर नियंत्रण हो, जिससे वह इजरायल के सीधे अधीन आ जाए.

युद्ध और बंधकों की स्थिति
गाजा युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को हमास के इजरायल पर हमले से शुरू हुआ, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और 251 को बंधक बनाया गया. अब तक हमास 105 नागरिकों को रिहा कर चुका है. IDF ने 8 बंधकों को बचाया और 49 शव बरामद किए हैं, जिनमें से तीन को गलती से इजरायली सेना ने मार दिया था.

कैबिनेट वोटिंग से पहले विवाद
यह सारा विवाद उस वक्त सामने आया जब गुरुवार को गाजा पर पूर्ण कब्जे को लेकर कैबिनेट में वोटिंग होनी है. जमीर का इस्तीफा भी संभावित माना जा रहा है अगर उनकी आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget