एक्सप्लोरर

Coronavirus in Israel: इजराइल के विदेश मंत्री Yair Lapid कोरोना संक्रमित, लोगों से की ये अपील

Israel Covid-19: कोरोना पॉजटिव होने के बाद इजरायल (Israel) के विदेश मंत्री यायिर लापिद (Yair Lapid) ने लोगों से टीकाकरण के साथ-साथ मास्क लगाने पर जोर दिया है.

Israel Covid-19: इजराइल में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच इजरायल (Israel) के विदेश मंत्री यायिर लापिद (Yair Lapid) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इजराइल के विदेश मंत्री (Foreign Minister) यायिर लापिद ने सोमवार देर रात पुष्टि की है कि वो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि वो बहुत अच्छा महसूस कर रहे थे क्योंकि उन्हें टीका लगाया गया था. उन्होंने अब तक टीका नहीं लेने वाले लोगों को आगाह भी किया और सभी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की. इजराइल में सोमवार को 21 हजार से ऊपर नए मामले दर्ज किए गए हैं.

इजराइल के विदेश मंत्री कोरोना संक्रमित

इजरायल (Israel) के विदेश मंत्री यायिर लापिद (Yair Lapid) ने टीकाकरण के साथ-साथ मास्क पर जोर दिया है. विदेश मंत्री ने लोगों से आग्रह करते हुए ट्वीट किया, "हम सभी को जाकर टीका लगवाना चाहिए, हर किसी को फेस मास्क पहनना चाहिए''. इजराइल में बढ़ते मामले को लेकर सरकार काफी चिंतित है और संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री नफताली बेनेट (PM Naftali Bennett) ने इस सप्ताह चेतावनी दी थी कि इजराइल की 9.4 मिलियन की आबादी में से दो से चार मिलियन लोगों के कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: Dubai Expo: दुबई एक्सपो में भारतीय पवेलियन के 100 दिन पूरे, अबतक पहुंचे 7.40 लाख दर्शक

टीकाकरण और मास्क पर जोर

इजराइल में ओमिक्रोन वेरिएंट के तेजी से फैलने के कारण प्रतिबंधों को अक्सर बढ़ाया जा रहा है. सोमवार को इजराइल ने 21,514 नए मामले दर्ज किए, जो अब तक मामलों में सबसे अधिक था. गंभीर मामलों की संख्या 222 तक पहुंच गई. प्रधानमंत्री बेनेट ने कहा है कि गंभीर बीमारी को रोकना और अस्पताल में भर्ती होना उनकी मुख्य चिंता है. टीकाकरण और मास्क को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. अब तक करीब 94.5 लाख की आबादी वाले इजराइल में कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14 लाख 95 हजार से ऊपर हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हजार 200 से अधिक है.

ये भी पढ़ें: India Weather Update: उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बढ़ेगी ठंड, जानिए आज कहां-कहां बारिश की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
श्रीलंका के लिए भारत का बड़ा तोहफा! 350 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन की मिली मंजूर
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget