एक्सप्लोरर

Dubai Expo: दुबई एक्सपो में भारतीय पवेलियन के 100 दिन पूरे, अबतक पहुंचे 7.40 लाख दर्शक

Dubai Expo: दुबई एक्सपो-2020 में ‘इंडिया पवेलियन’ ने सोमवार को 100 पूरे कर लिए हैं. इस दौरान 7.40 लाख से अधिक लोग भारतीय पवेलियन में सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता को देखने के लिए पहुंचे.

Indian pavilion at Dubai Expo: खाड़ी क्षेत्र के सबसे बड़े व्यापारिक मेले दुबई एक्सपो-2020 में स्थित ‘इंडिया पवेलियन’ के सोमवार को 100 दिन पूरे हो गए. इस दौरान 7.40 लाख से अधिक लोग भारतीय पवेलियन में सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता को देखने के लिए पहुंचे. एक्सपो स्थित भारतीय पवेलियन के 100 दिन पूरे होने के मौके पर उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि पूरी दुनिया इसे इन्नोवेसन, वृद्धि और अवसरों के केंद्र के तौर पर देख रही है. उन्होंने कहा, "भारतीय प्रगति की कहानी के महान उत्सव को अनुभव करने के लिए पवेलियन में पहुंचे."

इस पवेलियन का उद्घाटन गोयल ने ही पिछले साल एक अक्टूबर को किया था. एक्सपो में आने वाले दर्शकों के बीच इंडिया पवेलियन खासा आकर्षण का केंद्र रहा है. गत आठ जनवरी तक 7,40,356 लोग इस पवेलियन में पहुंच चुके हैं. दुबई एक्सपो 31 मार्च, 2022 तक चलेगा. इंडिया पवेलियन में इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर सप्ताह मनाया जा रहा है. इस दौरान पर्यटन गतिविधियों पर खासा जोर दिया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 2.5 अरब डॉलर का निवेश जुटाने के लिए छह समझौते भी किए हैं.

इंडिया पवेलियन में भारत के कई वरिष्ठ मंत्री भी शिरकत कर चुके हैं. गोयल के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, बिजली मंत्री आर के सिंह और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर भी दुबई एक्सपो में शामिल हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः
ABP Opinion Poll: पूर्वांचल और पश्चिमी UP में कौन मार रहा है बाज़ी, BJP और SP की सीटों में  कितना बड़ा है फासला, जानें

बता दें कि दुबई एक्सपो में भारत को दुनिया के 191 देशों के बीच एक खास जगह मिली थी. भारत ने इस एक्सपो में अपना पवेलियन बनाया था, जहां भारत की कला-संस्कृति, विविधता, विज्ञान, तकनीकी, अंतरिक्ष मिशन और मेक इन इंडिया को दुनिया के सामने रखा गया. भारत की महान संस्कृति और तकनीकी में तरक्की के अनूठे संगम को इस एक्सपो के जरिए दिखाया गया है. 

दुबई एक्सपो में भारत के पैवेलियन में अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर और अबु धाबी में बन रहा पहला हिन्दू मंदिर तो मौजूद है ही, साथ में वाराणसी का अस्सी घाट और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की भी झांकी बनाई गई है. डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया की तर्ज पर भारत की उपलब्धियों को भी एक्सपो में दिखाया गया है. काशी विश्वनाथ मंदिर, हंपी मंदिर, सूर्य मंदिर के अलावा ताज महल जैसी ऐतिहासिक धरोहरें भी इस एक्सपो में शामिल की गई हैं.

इसे भी पढ़ेंः
ABP Opinion Poll Live: पंजाब में ‘AAP’ सबसे आगे, उत्तराखंड-मणिपुर में कांटे की टक्कर, जानें यूपी में वापसी करेंगे CM योगी या बाजी मारेंगे अखिलेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget