एक्सप्लोरर

Israel Air Strike on Gaza: इजराइल ने गाजा पर किए कई हवाई हमले, हमास के कमांडर सहित कम से कम 10 की मौत

Israel Hamas Conflict: इजराइल ने देश में ‘विशेष स्थिति’ की घोषणा की है जहां सीमा से 80 किलोमीटर के दायरे में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों की अन्य गतिविधियां रोक दी गई हैं.

Israel Air Strike: इजराइल (Israel) ने शुक्रवार को गाजा पर कई हवाई हमले (Airstrikes) किए जिससे हमास (Hamas) के एक वरिष्ठ कमांडर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. फलस्तीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इजराइल ने कहा है कि कब्जे वाले पश्चिमी तट (West Bank) में इस सप्ताह की शुरुआत में एक वरिष्ठ फलस्तीनी विद्रोही की गिरफ्तारी के कारण बढ़े तनाव के बीच उसने शुक्रवार को गाजा (Gaza) पर हमला किया.

इजराइल ने देश में भी ‘विशेष स्थिति’ की घोषणा की है जहां सीमा से 80 किलोमीटर के दायरे में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोगों की अन्य गतिविधियां रोक दी गई हैं. इजराइल ने इस सप्ताह की शुरुआत में गाजा के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया था और सीमा पर अतिरिक्त जवानों को भेजा था. सोमवार (1 अगस्त) को कब्जे वाले पश्चिमी तट में हमास के एक वरिष्ठ सदस्य की गिरफ्तारी के बाद हमले की आशंका को देखते हुए इजराइल ने ऐसा किया था.

पिछले 15 वर्षों से जारी है संघर्ष
इजराइल और फलस्तीन (Palestine) के हमास के बीच 15 वर्षों में चार युद्ध और कई छोटी झड़पें हुई हैं. हालिया समय में सबसे भीषण लड़ाई मई 2021 में हुई थी और इस साल की शुरुआत में भी इसकी आशंका बढ़ गई थी.

‘हम लड़ाई शुरू कर रहे हैं’
हमास के प्रवक्ता फावजी बरहोम ने कहा, ‘‘गाजा के खिलाफ भड़कावे की कार्रवाई शुरू करने वाले इजराइली दुश्मनों ने नया अपराध किया है, जिसकी कीमत उन्हें चुकानी होगी.’’ हमास के नेता जाइल अल नाखला ने ईरान (Iran) से अल मायदीन टीवी नेटवर्क के माध्यम से कहा, ‘‘हम लड़ाई शुरू कर रहे हैं और फलस्तीनी प्रतिरोध को इस आक्रामकता के खिलाफ एकजुट खड़ा होना होगा.’’

‘अपने नागरिकों की रक्षा करने में संकोच नहीं करेंगे’
इजराइल के रक्षा मंत्री (Defense Minister) बेनी गैंट्ज ने शुक्रवार को गाजा के पास बस्तियों का दौरा करते हुए कहा कि अधिकारी ‘‘ऐसी कार्रवाई कर रहे हैं जो इस क्षेत्र से खतरे को दूर कर देंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इजराइल के दक्षिण में नियमित जीवन को बहाल करने के लिए आंतरिक लचीलेपन और बाहरी ताकत के साथ काम करेंगे.’’ गैंट्ज ने कहा, ‘‘हम संघर्ष नहीं चाहते, लेकिन जरूरी हुआ तो हम अपने नागरिकों की रक्षा करने में संकोच नहीं करेंगे.’’

गाजा से दागे गए दो रॉकेट
इजराइली हमलों के बाद गाजा से मध्य और दक्षिणी इजराइल में दो रॉकेट दागे गये जिन्हें मार गिराया गया है. इजराइल के ‘कान टीवी’ ने यह खबर दी. खबर के अनुसार शुक्रवार को गाजा में इजराइल द्वारा हवाई हमले शुरू करने के बाद रॉकेट दागा गया.

इससे पहले, इजराइल के कुछ लोगों ने हमास के कब्जे वाले एक बंदी और दो इजरायली सैनिकों के शव की वापसी की मांग को लेकर शुक्रवार को गाजा पट्टी (Gaza Strip) के पास विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हैदर गोल्डिन के परिवार ने किया था. गोल्डिन और ओरोन शॉल 2014 के गाजा युद्ध में मारे गए थे.

यह भी पढ़ें: 

China Taiwan Tension: ताइवान का दावा, '68 चीनी फाइटर जेट और 13 युद्धपोतों ने सेंट्रल लाइन को किया पार'

India-China Talks: LAC की एयर-स्पेस का उल्लंघन कर रहे चीनी विमान, भारत ने सैन्य कमांडर की मीटिंग में जताया कड़ा ऐतराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget