एक्सप्लोरर

इजरायली वायु सेना ने 'फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद' के दो कमांडरों को किया ढेर, आम लोगों के बीच में छुपे थे आतंकी

Israel-Hamas War: इजरायली एयर फोर्स ने गाजा पट्टी में मौजूद दो स्कूलों पर जमकर बमबारी की. इस हमले में दो आतंकी कमांडरों की मौत हुई है. ये आतंकी 7 अक्टूबर के हमास हमले में शामिल थे.

Israel-Hamas War: इजरायली एयर फोर्स ने गाजा पट्टी में आम लोगों के बीच छुपे दो बड़े आतंकियों को ढेर कर दिया है. दोनों आतंकी फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (PIJ) के कमांडर बताए जा रहे हैं. इसमें से अब्दुल्ला खातिब देइर अल-बलाह बटालियन का कमांडर बताया जा रहा है. इसके अलावा हातेम अबू अलजिदियन भी पूर्व कमांडर है. आईडीएफ के मुताबिक, ये दोनों आतंकी 7 अक्टूबर को हुए हमास हमले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए थे, इन दोनों आतंकियों पर सैकड़ों इजरायलियों के कत्ल का आरोप है. 

आईडीएफ ने बताया कि ये आतंकी उत्तरी गाजा के नागरिक क्षेत्र में मौजूद अम्र इब्न अल-आस स्कूल में छिपे थे. इजरायली एयरफोर्स ने इनको निशाना बनाने के लिए शनिवार को स्कूल के ऊपर बम गिराया.

आईडीएफ के मुताबिक, अम्र इब्न अल-आस' स्कूल का उपयोग हमास ने गाजा पट्टी में इजरायली बलों और इजरायली क्षेत्र पर हमलों की योजना बनाने के लिए किया था. यहीं से फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (PIJ) के कमांड का संचालन हो रहा था. पीआईजे कमांडर अब्दुल्ला खातिब और हातेम अबू अलजिदियन की मौत का खुलासा इजरायली वायु सेना और शिन बेट (इजरायल सुरक्षा एजेंसी) ने किया है. 

7 अक्टूबर के हमले में शामिल था आतंकी
आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि इजरायली वायु सेना का हमला सटीक था. इन आतंकियों से क्षेत्र में तत्काल खतरे का संदेह था. आतंकवादियों की तरफ से पैदा होने वाले खतरे को बेअसर करने के लिए स्कूल पर बमबारी की गई. खतीब ने कथित तौर पर दक्षिणी इजरायल में 7 अक्टूबर को हुए नरसंहार के दौरान बटालियन की कमान संभाली थी. अलजिदियन, इस्लामिक जिहाद के पूर्वी डेर अल-बलाह बटालियन का कमांडर था.

गाजा पट्टी में दो स्कूलों पर हुआ हमला
इसके अलावा शनिवार की सुबह, आईडीएफ ने बताया कि पिछली रात के दौरान इजरायली एयरफोर्स ने उत्तरी गाजा में हलीमा अल-सादिया स्कूल में स्थित हमास के आतंकवादी कमांड और नियंत्रण केंद्र पर हमला किया. रिपोर्टों के अनुसार, आतंकवादी आतंकी हमलों की योजना बनाने के लिए कमांड सेंटर का भी इस्तेमाल कर रहे थे.

रॉयटर्स ने स्थानीय चिकित्सकों के हवाले से बताया कि हलीमा अल-सादिया स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए. शिन बेट ने बताया कि इन हमलों के दौरान आम लोगों का नुकसान न हो इसको ध्यान में रखते हुए पहले से जरूरी कदम उठाए गए थे.

यह भी पढ़ेंः Bangladesh Crisis: अब बांग्लादेश के राष्ट्रगान को बदलने का है मो युनुस का प्लान? सलाहकार का आया बयान, हिंदुओं की टारगेट किलिंग पर भी बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget