एक्सप्लोरर

Bangladesh Crisis: अब बांग्लादेश के राष्ट्रगान को बदलने का है मो युनुस का प्लान? सलाहकार का आया बयान, हिंदुओं की टारगेट किलिंग पर भी बोले

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में राष्ट्रगान बदलने के मुद्दे पर अंतरिम सरकार के मंत्री ने बड़ा बयान दिया है. मंत्री  ने कहा कि अंतरिम सरकार कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएगी, जिससे विवाद खड़ा हो. 

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में मोहम्मद युनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में धार्मिक मामलों के सलाहकार अबुल फैज मुहम्मद खालिद हुसैन ने शनिवार को उन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वहां का राष्ट्रगान बदला जा सकता है. अबुल फैज मुहम्मद खालिद हुसैन ने कहा कि मुल्क का राष्ट्रगान को बदलने की उनकी कोई योजना नहीं है. पद्मा नदी के उत्तरी तट पर राजशाही में इस्लामिक फाउंडेशन का दौरा करने के बाद वह बोले कि अंतरिम सरकार विवाद पैदा करने के लिए कुछ नहीं करेगी. वे सभी के सहयोग से एक सुंदर बांग्लादेश का निर्माण करना चाहते हैं. 

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने के मामले पर हुसैन ने आश्वासन दिया कि जो लोग ऐसे 'जघन्य कृत्यों' के लिए दोषी पाए जाएंगे, उन्हें मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार दंडित करेगी. जो लोग पूजा स्थलों पर हमला करते हैं, वे मानवता के दुश्मन हैं. वे अपराधी हैं और उन पर मौजूदा कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जाएगा.


Bangladesh Crisis: अब बांग्लादेश के राष्ट्रगान को बदलने का है मो युनुस का प्लान? सलाहकार का आया बयान, हिंदुओं की टारगेट किलिंग पर भी बोले

मदरसे के छात्र मंदिरों की सुरक्षा करेंगे

अंतरिम सरकार में धार्मिक मामलों के सलाहकार ने यह भी घोषणा की कि आगामी दुर्गा पूजा समारोह के दौरान किसी भी प्रकार के हमले या तोड़फोड़ को रोकने के लिए मदरसे के छात्रों के साथ स्थानीय नागरिक मंदिरों की सुरक्षा में शामिल होंगे. देश के प्रमुख दैनिक अखबार 'द डेली स्टार' ने शनिवार को हुसैन के हवाले से जानकारी दी कि मदरसे के छात्र कभी भी आतंकवाद में शामिल नहीं थे. यह पिछली सरकार का दुष्प्रचार और साजिश थी.

हिंदू और मुसलमान दोनों के घर जलाए गए- हुसैन

सलाहकार के अनुसार, सरकार बदलने के बाद जिस तरह कुछ हिंदू समुदाय के लोगों के घरों पर हमले हुए हैं, उसी तरह मुसलमानों के घरों पर भी हमले हुए हैं. इसे अलग से देखने की कोई गुंजाइश नहीं है. यह सरकार सभी के लिए एक है और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. न्यूज एजेंसी 'आईएएनएस' को पिछले महीने दिए इंटरव्यू में उन्होंने भारत को बांग्लादेश का 'सबसे अच्छा पड़ोसी' बताया था. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कई घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का काम शुरू हो गया है. 

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसा जारी

पांच अगस्त, 2024 को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से अल्पसंख्यक समुदायों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और बर्बरता की घटनाएं सामने आई थी. हुसैन ने आईएएनएस से कहा था कि भारत पड़ोसी देश है और वे भारत की सद्भावना के साथ देश में शांति बनाए रखना चाहते हैं. बड़े प्रयासों के बाद उन्होंने बांग्लादेश को वापस पाया और वहां की मुक्ति के दौरान सभी धर्मों के लोगों ने बलिदान दिया और आंदोलन में अपना खून बहाया. वे इसे बर्बाद नहीं होने दे सकते. हालांकि, यूनुस सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों के बावजूद बांग्लादेश में हिंदुओं पर रोजाना हमले की खबरें आ रही हैं क्योंकि कट्टरपंथी इस्लामी समूह विचारधारा फैला रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः 'मुझे लगता है कि...' PM मोदी की दोस्त जॉर्जिया मेलोनी को इंडिया पर यकीन, वोलोद‍िमिर जेलेंस्की से मिल कह दी बड़ी बात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget