एक्सप्लोरर

सद्दाम हुसैन जैसा हाल करेंगे, ईरान में ही लटका देंगे... इजरायल ने खामेनेई को फिर धमकाया

Israel Warn Ali Khamenei: इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कहा कि खामेनेई को ईरान के लोग ही फांसी पर लटकाएंगे. ट्रंप प्रशासन बार-बार कह रहा है कि हत्या से बात और बिगड़ सकती है.

Israel Warn Ali Khamenei: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इजरायल ने ईरान के सभी परमाणु ठिकानों को नष्ट करने की कसम खाई है. पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अब रक्षा मंत्री इजरायल कात्ज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को धमकी दी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का हाल इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह हो सकता है.

'खामेनेई को ईरान के लोग ही फांसी पर लटकाएंगे'

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा, "खामेनेई को ईरान के लोग ही फांसी पर लटकाएंगे. याद रखिए ईरान के पड़ोसी देश इराक में तानाशाह के खिलाफ क्या हुआ था. वह भी इजरायल के खिलाफ था."

इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन पर अलग-अलग मामलों में हजारों लोगों को मारने का आरोप था. हालंकि उन्हें 1982 के दुजैल नरसंहार के तहत 148 शिया मुस्लिमों की हत्या के आरोप में फांसी दी गई थी. अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से 2003 में सत्ता से हटाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

इजरायल खामेनेई की हत्या करने वाला था- यूएस का दावा

इजरायल के रक्षा मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इजरायल खामेनेई की हत्या करने वाला था, लेकिन अमेरिका ने उसे ऐसा करने से रोक दिया. ट्रंप प्रशासन बार-बार कह रहा है कि युद्ध में बड़े राजनीति रसूख रखने वाले किसी व्यक्ति की हत्या से बात और बिगड़ सकती है.

ट्रंप ने कहा- तेहरान के लोग खाली कर दें इलाका

जी-7 के सदस्य देशों ने इजरायल का समर्थन करते हुए कहा कि उसे अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है. ट्रंप जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में छोड़कर अमेरिका पहुंचे और ईरान की राजधानी तेहरान को खाली करने की चेतावनी दे डाली. उन्होंने दावा किया कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब है. ट्रंप ने दो टूक कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की जिद छोड़नी होगी.

ये भी पढ़ें :  सऊदी अरब, कतर और पाकिस्तान... इजरायल से जंग के बीच ईरान के साथ आए ये 19 मुस्लिम देश, अमेरिका को दिखाई आंख!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल चुनाव: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
POK में पाक सेना की बर्बरता, पांडी गांव में मासूमों को बनाया निशाना, हमले में 4 की मौत
POK में पाक सेना की बर्बरता, पांडी गांव में मासूमों को बनाया निशाना, हमले में 4 की मौत
Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए
Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget