एक्सप्लोरर

इजरायल का क्रूर हमला! परमाणु वैज्ञानिक के घर पर अटैक में पूरा परिवार खत्म, 11 की मौत

Iran Israel Conflict: ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान इजरायल ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया, लेकिन एक हमले में वैज्ञानिक के साथ उनका पूरा परिवार भी मारा गया.

Iran Israel Conflict: ईरान और इजरायल के बीच हाल ही में खत्म हुए युद्ध के बाद अब एक दिल दहला देने वाला खुलासा सामने आया है. युद्धविराम के कुछ ही दिनों बाद ईरानी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इजरायल द्वारा किए गए हमलों में केवल टारगेटेड वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार को भी निशाना बनाया गया. खासतौर पर एक हमले में एक परमाणु वैज्ञानिक के साथ उनके पूरे परिवार के 11 सदस्य मारे गए. इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे.

ऑपरेशन 'Rising Lion' के तहत कार्रवाई
13 जून को इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ के तहत ईरान के कई परमाणु ठिकानों, वैज्ञानिकों और सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया था. इस ऑपरेशन के लिए लंबे समय से तैयारी की जा रही थी और इजरायल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ इन टारगेट्स की हर गतिविधि पर लगातार नजर रख रही थी. इजरायली दावों के अनुसार, इन हमलों में केवल टारगेट को ही मार गिराया गया था. लेकिन अब युद्धविराम के बाद सामने आई रिपोर्ट्स इन दावों पर सवाल उठा रही हैं.

10 वैज्ञानिक थे निशाने पर, 1 के साथ पूरा परिवार भी मारा गया
इजरायल ने कुल 10 ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया था. इनमें से एक वैज्ञानिक के परिजनों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमले के वक्त उनका पूरा परिवार घर में ही मौजूद था. इस हमले में वैज्ञानिक के साथ-साथ परिवार के सभी 11 सदस्यों की भी मौत हो गई. सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के शव दिख रहे हैं. यह घटना इजरायल के ‘सटीक हमले’ के दावे की पोल खोलती है.

अस्तानेह अशरफीह बना था मौत का मैदान
यह घातक हमला ईरान के उत्तरी हिस्से में कैस्पियन सागर के पास स्थित अस्तानेह अशरफीह शहर में हुआ था. ईरान की अंग्रेजी भाषा की सरकारी चैनल Press TV ने बताया कि मारे गए वैज्ञानिक का नाम सेदिघी सबेर था. अल जज़ीरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले के समय पूरा परिवार घर में था और किसी को भागने का मौका तक नहीं मिला. हमला इतना सटीक और भीषण था कि घर के सभी सदस्य मौके पर ही मारे गए.

युद्धविराम के कुछ घंटे पहले हुआ था हमला
सीजफायर की घोषणा 24 जून को हुई, लेकिन यह हमला ठीक उसी दिन के कुछ घंटों पहले किया गया था. यानी शांति की घोषणा से ठीक पहले इजरायल ने अपना आखिरी बड़ा वार कर दिया था. ईरानी मीडिया का कहना है कि इस हमले का न तो सैन्य जरूरत से कोई लेना-देना था और न ही यह केवल वैज्ञानिक पर केंद्रित था, बल्कि यह एक "सामूहिक नरसंहार" जैसा था.

इजरायली रणनीति पर उठे सवाल
इस हमले के बाद अब इजरायली सैन्य नीति और “सर्जिकल स्ट्राइक” के दावों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं. क्या वाकई ये हमले केवल आतंकवाद और परमाणु खतरे को रोकने के लिए थे, या फिर इसमें मासूमों की जान को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया? ईरान की ओर से इन हमलों को युद्ध अपराध बताया गया है, और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने भी इस मामले की जांच की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget