एक्सप्लोरर

कोरोना के खिलाफ साझा लड़ाई लगेंगे भारत-इजरायल, इजरायली टीम करेंगी भारत दौरा

इजरायल बड़े पैमाने पर किट के उत्पादन क्षमता में भारत को तकनीकी दक्षता मुहैया कराएगा.तेल अवील से कुछ दिनों में स्पेशल विमान के जरिए शोध टीम भारत को रवाना होनेवाली है.

कोविड-19 रैपिड टेस्टिंग किट के विकास में इजरायल भारत की मदद करने जा रहा है. इस सिलसिले में इजरायल अपनी शोध टीम को टेस्टिंग का अंतिम चरण पूरा करने के लिए भारत भेज रहा है. टेस्टिंग किट की मदद से 30 सेकंड के अंदर शरीर में कोरोना वायरस की मौजूदगी का पता लगाया जा सकेगा. जिससे वैश्विक महामरी के लिए राहत और दोनों मुल्कों के लिए अवसर होंगे.

महामारी के खिलाफ भारत-इजरायल एक साथ  अधिकारियों ने बताया कि इजरायल बड़े पैमाने पर किट के उत्पादन क्षमता में भारत को तकनीकी दक्षता मुहैया कराएगा. इजरायली रक्षा मंत्रालय के अधीन DDR&D की एक टीम तेल अवील से कुछ दिनों में स्पेशल विमान के जरिए भारत रवाना होनेवाली है. DDR&D की ये टीम भारत में DRDO के साथ 30 सेकंड में कोविड-19 की रैपिड टेस्टिंग किट बनाने पर काम करेगी. दोनों मुल्कों के बीच अभूतपूर्व सहयोग में इजरायल का विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय भी शामिल है. जिसका काम इजरायली तकनीक को भारत के विकास और उत्पादन क्षमता में मदद करना है.

टेस्टिंग का अंतिम चरण पूरा करने भारत आ रही टीम DDR&D की टीम भारतीय समकक्षों के साथ रैपिड टेस्टिंग किट के प्रभावी होने का पता लगाएगी. महामारी की शुरुआत से DDR&D ने दर्जनों डायग्नोस्टिक तकनीक का टेस्ट किया है. जिसमें कुछ को इजरायल में शुरुआती ट्रायल के लिए पास किया गया है. मगर अगले चरण में बड़ी संख्या में मरीजों पर टेस्ट किया जाना जरूरी है. टेक सिस्टम में वॉयस टेस्ट, ब्रेथेलाइजर टेस्ट, आइसोथर्मल टेस्ट और पोलियामिनो एसिड टेस्ट शामिल हैं. बयान में कहा गया है कि संक्रमण के चेन को तोड़ने का यही प्रभावी तरीका है.  इजरायली रक्षा मंत्री बेनी गेंज ने कहा, "हमें उम्मीद है कि DDR&D का शोध और विकास कामयाबी का दरवाजा खोलेगा. ये न सिर्फ हमारी जांच का तरीका बदलेगा बल्कि विशेषज्ञों को 10 दिनों के अंदर लाखों सैंपल इकट्ठा करना संभव बना देगा."

तकनीकी दक्षता मुहैया कराएगा इजरायल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंप्यूटर सिस्टम का इस्तेमाल कर सैंपल की जांच की जा सकेगी. तेल अवीव से आनेवाला विशेष प्लेन वेंटिलेटर भी साथ लाएगा. जिसको खास तौर से भारत के लिए निर्यात करने की इजरायल ने इजाजत दी है. महामारी की शुरुआत से प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू के बीच तीन बार टेलीफोन पर बात हो चुकी है. दोनों ने कोरोना महामारी के खिलाफ एक दूसरे के सहयोग का भरोसा दिलाया था. जिसमें संयुक्त तौर पर तकनीकी और वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने की बात भी शामिल थी.

Coronavirus: अमेरिका में 24 घंटे में आए 68 हजार नए मामले, अबतक एक लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2436 नए मामले आए, 50 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: चंडीगढ़ से ट्रंप प्रशासन तक, कौन हैं हरमीत ढिल्लों, जिनके इस्तीफे ने अमेरिका में मचाई हलचल?
Explained: चंडीगढ़ से ट्रंप प्रशासन तक, कौन हैं हरमीत ढिल्लों, जिनके इस्तीफे ने अमेरिका में मचाई हलचल?
पत्नी की लाश को आरी से काटा, फिर कचरे में फेंके टुकड़े, US में भारतीय मूल के आरोपी का कबूलनामा
पत्नी की लाश को आरी से काटा, फिर कचरे में फेंके टुकड़े, US में भारतीय मूल के आरोपी का कबूलनामा
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट 
Washing Machine Cleaning: क्या धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? जानें असली वजह
क्या धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? जानें असली वजह
Embed widget