एक्सप्लोरर

Israel Vs Iran: ईरान की धमकी के बाद इजरायल  तैयार, लड़ाकू विमानों को किया रेडी, सैनिकों की छुट्टी कैंसिल

Israel-Iran: ईरान की धमकी के बाद इजरायल ने मुकाबले की तैयारी पूरी कर ली है. आईडीएफ लड़ाकू सैनिकों की छुट्टी को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है. 

Israel-Iran Tention: सीरिया स्थित ईरानी दूतावास में हवाई हमले के बाद ईरान ने इजरायल को धमकी दी है. इजरायल ने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अपने सभी सैनिकों की छुट्टी को रद्द कर दिया है. इजरायली सेना आईडीएफ ने कहा कि 'हमारे सैनिक पहले से युद्ध में हैं, स्थिति को देखते हुए अस्थायी रूप से लड़ाकू इकाइयों की छुट्टी रद्द की गई है. अभी हम मामले की गंभीरता को देखते हुए समीक्षा कर रहे हैं कि हमें और कितने सैनिकों को तैनात करने है. 

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, सीरिया में ईरान के टॉप जनरल की मौत के बाद मध्य पूर्व में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. सीरिया में हुए हमले पर इजरायल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन ईरान और सीरिया लगातार इजरायल को दोषी मान रहे हैं. बुधवार को इजरायली सेना ने बताया कि उसने हवाई सुरक्षा के लिहाज से सैनिकों को रिजर्व करके रखा है.

तेल अवीव में जीपीएस सेवाएं बंद
इसी बीच रॉयटर्स के पत्रकारों और तेल अवीव में रहने वाले लोगों ने बताया कि जीपीएस सेवायें बंद कर दी गई हैं. माना जाता है कि गाइडेड मिसाइलों को रोकने के लिए जीपीएस को बंद किया जाता है. इसके पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित ईरानी दूतावास को एक हवाई हमले में नष्ट कर दिया गया था. इस हमले में आईआरजीसी के टॉप जनरल रेजा जहेदी और उनके डिप्टी समेत 5 अन्य अधिकारी मारे गए थे.  सीरिया में जहेदी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देख रहे थे. हिजबुल्लाह के लड़ाकों को हथियार भी यह पहुंचाते थे.

इजरायल पर ईरान का खतरा
ईरान और सीरिया ने इसके लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. ईरान ने कहा कि यह एक बर्बर कृत्य है, जिसका हम बदला लेंगे और अपने अनुसार लेंगे.  ईरान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने इजरायल को परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. दूसरी तरफ दमिश्क में हुए इस हमले की इजरायल ने न तो जिम्मेदारी ली न ही इसका खंडन किया, लेकिन इन धमकियों के बाद इजरायल सतर्क हो गया है. अब माना जा रहा है कि ईरान इजरायल पर हमला कर सकता है. 

इजरायल के अधिकारी ने क्या कहा?
आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने गुरुवार को बताया कि 'इजरायल अपने खिलाफ होने वाले हर खतरे को गंभीरता से लेता है. हमारे लड़ाकू विमान विभन्न मोर्चे पर तैनात हैं. पिछले छह महीने से हम युद्ध कर रहे हैं, तो हमारी सेना पूरी तरह से सतर्क है. हम हर मोर्चे की निगरानी कर रहे हैं, जहां से भी इजरायल को खतरा समझ आता है, वहां उसको जवाब दिया जा रहा है.' हंगारी ने कहा कि हमारी लड़ाकू इकाइयां पूरी तरह से तैयार हैं. एयर डिफेंस को मजबूत किया गया है.

यह भी पढ़ेंः सऊदी अरब करने जा रहा है पाकिस्तान में 1 अरब डॉलर का निवेश! बलूचिस्तान की चमक जाएगी किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget