एक्सप्लोरर

‘अगर हमारे बंधक रिहा नहीं हुए तो...’, अमेरिकी विदेश मंत्री से बात करने के बाद नेतन्याहू ने हमास को दी धमकी

Israel PM talks to Marco Rubio : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने इजरायली बंधकों की रिहाई को लेकर चर्चा की.

Israel PM-US Secretary of State : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हमास की कैद में फंसे इजरायली बंधकों को रिहा करने के प्रयासों और गाजा पर इजरायल के हमलों को लेकर फोन पर चर्चा की. इस संबंध में इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने रविवार (23 मार्च) को एक बयान जारी किया.

इजरायल ने बयान में कहा, "दोनों नेताओं ने इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा में फिर से लड़ाई शुरू करने के साथ क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की. इस दौरान रुबियो ने अमेरिका के इजरायल और उसकी नीतियों के लिए अटूट समर्थन को व्यक्त किया."

इजरायली हमलों में मारे गए सैंकड़ों लोग

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने मंगलवार (18 मार्च) से गाजा में हवाई और जमीनी हमले शुरू किए हैं, जिससे करीब दो महीने का युद्धविराम प्रभावी रूप से समाप्त हो गया है. वहीं, इस दौरान गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के बताया कि इजरायल की ओर से की गई बमबारी में करीब 673 लोग मारे गए हैं और 1,233 अन्य घायल हुए हैं.

हमास ने लगाया आरोप, तो इजरायल ने खाई कसम

इस बीच, हमास ने इजरायल पर जनवरी 2025 में दोनों पक्षों के बीच लागू हुए युद्ध विराम समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया. हमास के प्रवक्ता ताहिर अल-नुनू ने शुक्रवार (21 मार्च) को एक बयान में कहा, “समूह युद्धविराम को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आए मध्यस्थों के नए प्रस्तावों का मूल्यांकन कर रहा है, जिसमें अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ का "ब्रिजिंग" प्रस्ताव भी शामिल है.”

वहीं, इससे पहले 16 फरवरी को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई थी कि अगर हमास उनके सभी बंधकों को वापस नहीं करता है तो वे हमास के लिए "नरक के द्वार खोल देंगे". इसके साथ उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के "गाजा के भविष्य के लिए साहसिक दृष्टिकोण" की प्रशंसा भी की.

अमेरिका-इजरायल ने जारी किया संयुक्त बयान

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ एक संयुक्त बयान में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा के मामले में अमेरिका और इजरायल की साझा रणनीति है. उन्होंने कहा, "हम हमेशा इस रणनीति का विवरण जनता के साथ साझा नहीं कर सकते हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि ‘नरक के द्वार कब खोले जाएंगे’, क्योंकि अगर हमारे सभी बंधकों को रिहा नहीं किया जाता है तो वे निश्चित रूप से खुलेंगे."

उन्होंने आगे कहा, "हम गाजा में हमास की सैन्य क्षमता और उसके राजनीतिक शासन को खत्म कर देंगे. हम अपने सभी बंधकों को वापस लाएंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि गाजा फिर कभी इजरायल के लिए खतरा न बने."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget