एक्सप्लोरर

Israel Protest: अपने अब तक के सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन का गवाह बना इजरायल, जानिए इसकी वजह

Israel Massive Protest: इजरायल के कई शहरों और कस्बों में तनाव की स्थिति बनी हुई है. हाल ही में गुरुवार को फायरिंग हुई. पिछले कई हफ्तों से विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है.

Protest In Israel: इजरायल में सरकारी न्यायिक सुधार योजनाओं के विरोध में लगातार 10वें सप्ताह को भी विरोध प्रदर्शन देखा गया. शनिवार (11 मार्च) को देशभर में हजारों इजरायलियों ने प्रदर्शन किया. इसको लेकर आलोचकों का मानना है कि ये लोकतंत्र के लिए खतरा है. ये प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है जब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कट्टर दक्षिणपंथी सरकार अगले सप्ताह अपने विधायी एजेंडे पर जोर देने की तैयारी कर रही है.

समाचार एजेंसी एफपी ने इजरायली मीडिया के अनुमान से बताया है कि तटीय शहर तेल अवीव में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन देखा गया, जिसमें लगभग 1 लाख प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया. इनमें से बहुत से लोग नीला और सफेद रंग का इजरायली झंडा लहरा रहे थे. प्रदर्शन कर रहे एक बिजनेसमैन रैन शाहोर ने कहा, ”मैं इसलिए प्रदर्शन कर रहा हूं क्योंकि नई सरकार जो उपाय करना चाहती है वो इजरायल के लोकतंत्र के लिए वास्तविक खतरा है.”

पूरे इजरायल में विरोध प्रदर्शन

90 लाख से ज्यादा की आबादी वाले देश इजरायल के कई शहरों के साथ-साथ कस्बों में भी विरोध प्रदर्शन का नजारा देखने को मिला. इजरायल की मीडिया के मुताबिक, लगभग 50 हजार लोगों ने उत्तरी शहर हाइफा में और लगभग 10 हजार लोगों ने बेर्शेबा में विरोध प्रदर्शन किया. इसे अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन कहा जा रहा है.

हालांकि, कई जगहों पर किसी बड़ी घटना के बिना ये विरोध प्रदर्शन टूट भी गया. पुलिस ने तेल अवीव शहर के रिंग रोड पर ट्रैफिक को बाधित कर रहे 3 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया. उधर, संसद की कानून समिति के अध्यक्ष सिम्चा रोटमैन ने मतदान से पहले रविवार से बुधवार तक सरकार के सुधारों के कुछ हिस्सों पर दैनिक सुनवाई निर्धारित की है. न्याय मंत्री यारिव लेविन ने कहा है कि 2 अप्रैल को संसद की छुट्टी होने से पहले गठबंधन की योजना सुधारों के प्रमुख तत्वों को पारित करने की है.

ये भी पढ़ें: Israel Firing: इजरायल के तेल अवीव शहर में नागरिकों पर फायरिंग, 3 घायल, नेतन्याहू ने बताया 'आतंकवादी हमला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget