एक्सप्लोरर

Israel Firing: इजरायल के तेल अवीव शहर में नागरिकों पर फायरिंग, 3 घायल, नेतन्याहू ने बताया 'आतंकवादी हमला'

Israel के तेल अवीव शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है. गुरुवार को हुई फायरिंग की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह 'हमास' ने ली है. समूह का कहना है कि ये वेस्ट बैंक क्षेत्र में हुई मुठभेड़ का जवाब था.

Firing In Israel: इजरायल के तेल अवीव (Tel Aviv) शहर में एक बंदूकधारी ने गुरुवार (9 मार्च) को फायरिंग कर तीन लोगों को घायल कर दिया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने इसे 'आतंकवादी हमला' बताया है. फायरिंग के बाद पुलिस ने शूटर को मौके पर ही मार गिराया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामिक आतंकवादी समूह हमास (Hamas) ने 23 वर्षीय सूट को अपना सदस्य बताया है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को जब बंदूकधारी ने फायरिंग की तो इसमें 3 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया. इजरायल के पुलिस आयुक्त ने कहा, "दो पुलिसकर्मियों ने दो नागरिकों की मदद से आतंकवादी को मौके पर ही मार गिराया." बता दें पिछले कुछ दिनों में ही फिलिस्तीनियों के हमलों में 13 इजरायली नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं. 

इजरायली सेना की कार्रवाई

पिछले एक साल में इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में हजारों गिरफ्तारियां की हैं. इसी के साथ, एनकाउंटर में 200 से अधिक फिलिस्तीनियों को मारा जा चुका है. पिछले साल फिलिस्तीनियोंके हमले में 40 इजरायली नागरिक भी मारे गए हैं. अपनी इटली की यात्रा के दौरान नेतन्याहू ने गुरुवार देर रात कहा, "आज रात तेल अवीव के केंद्र में एक और आतंकी हमला हुआ है." उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा बलों के साथ हैं, जो हर रात आतंकवादियों से लड़ रहे हैं.

घायल अस्पताल में भर्ती

तेल अवीव में गोलीबारी में घायल तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. इजरायल में अमेरिकी राजदूत थॉमस नाइड्स ने ट्विटर पर कहा, "तेल अवीव में आज रात हुए आतंकवादी हमले से स्तब्ध हूं, जिसमें निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया. घायलों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं."

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को लगी मिर्ची! कूटनीतिक मोर्चे पर भारत का बड़ा दांव, ईरान के रास्ते अफगानिस्तान को भेजेगा 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अमेरिका का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
US का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget