एक्सप्लोरर

इस्लाम को जानो, अरबी सीखो... इजरायल ने जासूसों को दिया टास्क, जानें क्या है नेतन्याहू का मास्टर प्लान

Israel News: इजरायल सरकार ने खुफिया अभियान को और सशक्त बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब सभी खुफिया अधिकारियों और सैनिकों को अरबी भाषा सीखना और इस्लामी संस्कृति का अध्ययन करना अनिवार्य कर दिया गया है.

Israel News: इजरायल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने खुफिया व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के तहत आने वाली खुफिया एजेंसी 'अमन' (सैन्य खुफिया निदेशालय) ने सभी खुफिया अधिकारियों और सैनिकों के लिए अरबी भाषा सीखना और इस्लाम का अध्ययन करना अनिवार्य कर दिया है. इस कदम का उद्देश्य हमास, हिज्बुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों जैसे अरबी भाषी संगठनों के संचार और कार्यप्रणाली को बेहतर तरीके से समझना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला अक्टूबर 2023 में खुफिया विफलताओं के बाद लिया गया है, जिनमें इन गुटों के हमलों की अग्रिम जानकारी नहीं मिल सकी थी.

जनरल श्लोमी बिंदर की पहल
इस व्यापक प्रशिक्षण योजना का नेतृत्व जनरल श्लोमी बिंदर कर रहे हैं, जो 'अमन' खुफिया निदेशालय के प्रमुख हैं. उनके अनुसार, अगली कुछ तिमाहियों में सभी खुफिया अधिकारियों को इस्लामिक संस्कृति की गहरी समझ देने और 50% से अधिक को अरबी भाषा में दक्ष बनाने का लक्ष्य है. बिंदर का कहना है कि 'हम अब तक इस्लामी संस्कृति, भाषा और क्षेत्रीय बारीकियों में कमजोर रहे हैं. अब समय है कि हम इन क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करें.'

यूनिट 8200 पर विशेष फोकस
आईडीएफ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस योजना में यूनिट 8200 (इजरायल की साइबर इंटेलिजेंस इकाई) के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है. हूती गुटों की बातचीत और योजनाओं को समझने में अब तक खुफिया एजेंसियों को काफी मुश्किलें आई हैं. इसी समस्या को दूर करने के लिए यह नया प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है.

इजरायली सेना में अरबी और इस्लामिक शिक्षा के लिए नया विभाग बनेगा
आर्मी रेडियो के सैन्य संवाददाता डोरॉन कादोश के अनुसार, इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) अब अरबी और इस्लामिक शिक्षा के लिए एक नया विभाग स्थापित करेगी. इस कदम का उद्देश्य भाषा और क्षेत्रीय समझ को बढ़ावा देना है.

TELEM विभाग फिर से होगा शुरू
IDF ने मिडिल और हाई स्कूलों में अरबी और मिडिल ईस्ट स्टडीज़ को बढ़ावा देने वाले TELEM विभाग को फिर से शुरू करने की योजना बनाई है. यह विभाग पहले बजट की कमी के कारण बंद कर दिया गया था. TELEM विभाग के बंद होने के बाद देश में अरबी पढ़ने वाले छात्रों की संख्या में तेज गिरावट देखी गई थी. अब विभाग की पुनः स्थापना से इस रुझान को बदलने की कोशिश की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget