एक्सप्लोरर

Israel Strike Syria: इजरायल ने सीरिया पर कर दिया बड़ा हमला, अलेप्पो में बरसाए बम, जानिए ताजा हालात

Israel Strike Syria: इजरायल ने पिछले कुछ हफ्तों के भीतर 500 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं, जिनमें सीरियाई नौसेना पर भी हमले शामिल हैं.

Israel Strike Syria: इजरायल ने गुरुवार (2 जनवरी) की रात सीरिया के अलेप्पो शहर के दक्षिणी इलाके में स्थित सीरियाई सेना के ठिकानों पर बमबारी की. सीरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली सेना ने अल-सफीरा शहर के पास स्थित रक्षा सुविधा और वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र को निशाना बनाया. यह हमले सीरिया के अंदर इजरायल की ओर से किए जा रहे ताजा हवाई हमलों का हिस्सा हैं, जो बशर अल-असद की सत्ता के गिरने के बाद तेजी से बढ़े हैं.

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया के अलेप्पो के दक्षिण में रक्षा कारखानों पर इजरायली हमले के दौरान 7 बड़े विस्फोट सुने गए. हालांकि, इन हमलों में किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी नहीं मिली है. AFP ने अल-सफीरा क्षेत्र के एक निवासी के हवाले से बताया कि ये हमले इतने जोरदार थे कि जमीन हिल गई और घरों के दरवाजे और खिड़कियां खुल गईं.

सीरिया पर लगातार हवाई हमले
हमले की भयावहता का जिक्र करते हुए एक स्थानीय निवासी ने बताया, "यह अब तक का सबसे जोरदार हमला था, जिसने रात को दिन में बदल दिया." पिछले महीने की शुरुआत में इस्लामिक विद्रोहियों द्वारा बशर अल-असद की सत्ता को गिराने के बाद से इजरायल ने सीरिया पर लगातार हवाई हमले शुरू कर दिए थे.

सीरियाई नौसेना पर भी हमले
इजरायल ने पिछले कुछ हफ्तों के भीतर 500 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं, जिनमें सीरियाई नौसेना पर भी हमले शामिल हैं. इसके अलावा, इजरायल ने गोलान हाइट्स के पास स्थित बफर जोन पर भी नियंत्रण स्थापित कर लिया है. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली सेना को दमिश्क से केवल 20 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है.

इजरायली हमले से हिजबुल्लाह को नुकसान
इन हमलों से हिजबुल्लाह और सीरिया के अन्य समर्थक गुटों को भी भारी नुकसान हुआ है. इजरायल के लगातार हमलों के चलते सीरिया में अस्थिरता और बढ़ गई है, जिससे क्षेत्र में संघर्ष और जटिल हो गया है.

ये भी पढ़ें:  अस्पतालों में भीड़, श्मशान घाटों में जगह नहीं! चीन में नए वायरस से तबाही, हालात जान डर जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget