एक्सप्लोरर

Who Was Yahya Sinwar: इजरायल ने ‘खान युनिस के कसाई’ को लगाया ठिकाने, जानिए कौन था हमास चीफ याह्या सिनवार?

Israel Killed Yahya Sinwar: इजरायल अपने दुश्मनों को चुन-चुनकर मौत के घाट उतार रहा है. हिजबुल्लाह चीफ के बाद हमास चीफ को भी ठिकाने लगा दिया गया है.

Israel Killed Yahya Sinwar: इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल कैट्ज ने पुष्टि की है कि इजरायल रक्षा बलों ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को हमास के मुखिया याह्या सिनवार को मार गिराया. इजरायल याह्या सिनवार की पिछले एक साल से तलाश कर रहा था. आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि सैनिकों ने एक हमले में हमास के तीन आतंकियों को मार गिराया है.

हालांकि इसकी पुष्टि बाद में हुई कि इन तीन आतंकियों में हमास प्रमुख याह्या सिनवार भी शामिल था. सिनवार, इजरायल-हमास युद्ध की शुरुआत से ही इजरायल की मोस्ट वांटेड सूची में सबसे ऊपर था और उसकी हत्या से आतंकवादी समूह को तगड़ा झटका लगा है. हमास की ओर से उसकी मौत की तत्काल पुष्टि नहीं की गई.

इजरायल ने याह्या सिनवार का कराया डीएनए टेस्ट

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना ने बुधवार को गाजा में अभियान के दौरान मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक के शव का डीएनए परीक्षण करने के बाद सिनवार की मौत की पुष्टि की. विदेश मंत्री इजराइल कैट्ज ने सिनवार की हत्या को "इजरायली सेना के लिए एक सैन्य और नैतिक उपलब्धि" बताया. उन्होंने कहा कि इससे "बंधकों को तुरंत रिहा करने की संभावना पैदा होगी."

कौन था याह्या सिनवार?

सिनवार 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास के हमले का मास्टर माइंड था और इजरायल ने गाजा में अपने जवाबी अभियान की शुरुआत से ही उसे मारने की कसम खाई थी. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में लगभग 1,200 इजरायली मारे गए, जिनमें अधिकतर स्थानीय नागरिक थे. इससे संघर्ष भड़क उठा, जिसमें गाजा में 42,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए.

वह सालों से गाजा पट्टी के अंदर हमास का शीर्ष नेता रहा. इजरायल ने सिनवार को 1980 के दशक के अंत से 2011 तक कैद कर रखा था और इस दौरान उसका ब्रेन कैंसर का इलाज चला और इस वजह से इजरायली अधिकारियों के पास उसके डीएनए सैंपल भी पड़े हुए थे. जुलाई में सिनवार को हमास का शीर्ष नेता चुना गया था, जब इस्माइल हनीयेह की ईरान की राजधानी तेहरान में इजरायली हमले में हत्या कर दी गई थी.

सिनवार का जन्म गाजा के रिफ्यूजी कैंप खान यूनिस में 1962 में हुआ था. इसके बाद वो हमास का सदस्य बना और देखते ही देखते इसका चीफ. 1980 में जब इजरायल ने इसे गिरफ्तार किया था तब इसने 12 लोगों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसका नाम खान यूनिस का कसाई पड़ गया.

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार, इजरायल का दावा- DNA से हुई पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्लाह ख़ामेनेई की अंतिम यात्रा के बहाने ताकत दिखा रहा ईरान? भारत समेत अब तक इन देशों के प्रतिनिधि पहुंचे
अयातुल्लाह ख़ामेनेई की अंतिम यात्रा के बहाने ताकत दिखा रहा ईरान? भारत समेत अब तक इन देशों के प्रतिनिधि पहुंचे
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, बस के खाई में गिरने से 40 यात्रियों की मौत, कई घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दर्दनाक हादसा, बस के खाई में गिरने से 40 यात्रियों की मौत, कई घायल
जापान की PM सानाए ताकाइची ने भारत से दिया ऐसा मैसेज, चीन को लग गई आग, कहा - 'यह एजेंडा...'
जापान की PM सानाए ताकाइची ने भारत से दिया ऐसा मैसेज, चीन को लग गई आग, कहा - 'यह एजेंडा...'

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget