एक्सप्लोरर

'नेतन्याहू को सीखना चाहिए क्योंकि अमेरिका...', आखिर इजरायल की मीडिया PM मोदी की तारीफ क्यों कर रही?

इजरायल के अखबारों में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की जा रही है. जिस तरह भारत ने ट्रंप के टैरिफ को डील किया, इसको लेकर नेतन्याहू को सीखने की नसीहत दी जा रही है.

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका और भारत के बीच विश्वास का संकट गहराता जा रहा है. हाल ही में अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50% का भारी टैरिफ लगा दिया, जो एशिया में किसी भी देश पर सबसे ऊंचा है और दुनिया में ब्राजील के साथ टॉप पर है. यह कदम सीधे भारत की अर्थव्यवस्था और व्यापारिक हितों पर प्रहार के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन यह तनाव केवल आर्थिक नीतियों तक सीमित नहीं है.

रूस के साथ भारत की दोस्ती और पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष पर ट्रंप की आक्रामक टिप्पणियों ने भी संबंधों में खटास बढ़ा दी. उन्होंने रूस और भारत की अर्थव्यवस्थाओं को "डेड इकनॉमी" कहा, जबकि उनके सहयोगी पीटर नवारो ने तो यहां तक कह दिया कि यूक्रेन युद्ध, मोदी का युद्ध है.

इजरायल के प्रमुख अखबार यरुशलम पोस्ट में एक लेख प्रकाशित हुआ, जिसमें लिखा गया कि इजरायल मोदी से क्या सीख सकता है. इसमें कहा गया कि ट्रंप के अभूतपूर्व मौखिक हमलों का सामना करते हुए मोदी ने माफी मांगने या झुकने के बजाय राष्ट्रीय सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. लेख के अनुसार, यह भारत का साफ संदेश था कि वह किसी भी स्थिति में अधीनस्थ राज्य की तरह व्यवहार स्वीकार नहीं करेगा. इजरायल ने अपनी सेना की ओर से खान यूनिस पर हमले में पत्रकारों की मौत पर माफी मांग ली थी, जिसे अखबार ने आलोचना के तौर पर पेश किया.

ट्रंप के दबाव के सामने भारत का अडिग रुख

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद जहां पाकिस्तान ट्रंप के बुलावे पर तुरंत व्हाइट हाउस पहुंच गया, वहीं भारत ने अलग रास्ता अपनाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के चार बार फोन करने और औपचारिक आमंत्रण भेजने के बावजूद वॉशिंगटन न जाने का विकल्प चुना. इस फैसले ने न केवल भारत की स्वतंत्र कूटनीतिक स्थिति को मजबूती दी, बल्कि यह भी दिखा दिया कि भारत किसी भी महाशक्ति के सामने झुकने को तैयार नहीं है. इस कदम की सराहना दुनिया भर में हो रही है, खासकर इजरायल में, जहां मीडिया और विश्लेषकों ने भारत के दृढ़ रुख को एक उदाहरण के रूप में पेश किया.

ये भी पढ़ें: Russia Airstrike: रूस ने कीव पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन, कैबिनेट बिल्डिंग भी उड़ाई; यूक्रेन ने भी लिया बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'RSS पर लगे बैन', अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
'इकोनॉमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दबाव में नहीं आने वाले
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget