एक्सप्लोरर

'खामेनेई के किले' पर इजरायल का सीधा वार! एविन जेल के गेट पर ड्रोन हमला, ईरान ने भी जवाब में दागीं मिसाइलें

Iran Israel Conflict: तेहरान की एविन जेल पर संदिग्ध इजरायली ड्रोन हमले से तनाव चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने जवाब में "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3" शुरू करते हुए इजरायल पर मिसाइलें दागीं.

Iran Israel Conflict: तेहरान की कुख्यात एविन जेल के मुख्य गेट पर सोमवार को एक संदिग्ध इजरायली ड्रोन हमला हुआ. ईरानी मीडिया द्वारा प्रसारित सीसीटीवी फुटेज में इस जेल पर सीधा निशाना बनते हुए ड्रोन स्ट्राइक साफ देखा गया. यह वही जेल है जहां वर्षों से राजनीतिक असंतुष्ट, विदेशी नागरिक और पश्चिमी देशों के दोहरी नागरिकता वाले लोग कैद रखे जाते हैं. इन बंदियों का इस्तेमाल कई बार ईरान कूटनीतिक सौदेबाजी के लिए करता रहा है. हमला दिन के समय हुआ जब ईरान की राजधानी में जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं.

इजरायल ने कबूला सैन्य ऑपरेशन, पर एविन हमले की नहीं ली जिम्मेदारी
इजरायली सेना ने आधिकारिक रूप से एविन जेल पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह जरूर स्वीकार किया है कि उसने तेहरान में कई सैन्य ठिकानों पर “हवाई हमलों की श्रृंखला” चलाई है. फ्रांसीसी समाचार एजेंसी एएफपी के रिपोर्टर्स ने पुष्टि की  है कि सोमवार दोपहर तेहरान में कई धमाकों की गूंज सुनाई दी.

ईरान ने शुरू किया "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3"
इस हमले के जवाब में ईरान ने “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3” नाम से नई मिसाइल और ड्रोन हमलों की शुरुआत की, जिसमें इजरायल के प्रमुख शहर हाइफा और तेल अवीव को निशाना बनाया गया. यरुशलम से भी विस्फोटों की खबरें आई हैं, हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.

IRGC के नियंत्रण में है एविन जेल
एविन जेल को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) चलाता है, जो सीधे तौर पर सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अधीन है. यह जेल मानवाधिकारों के उल्लंघन के चलते पहले से ही अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का सामना कर रही है.

ईरान की अमेरिका को चेतावनी, "अब हमारे हाथ खुले हैं"
ईरानी जनरल अब्दुल रहीम मूसेवी ने अमेरिका को चेताया कि हाल ही में ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए हमलों ने ईरानी सेनाओं को अब “खुले हाथ” दे दिए हैं - वे अब अमेरिका के हितों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र हैं. इस चेतावनी के बीच आशंका बढ़ गई है कि यह संघर्ष जल्द ही व्यापक युद्ध में तब्दील हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget