एक्सप्लोरर

हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के खानदान का खात्मा: जहां आसमान से दनादन बरसे बम, वहां ABP की जांबाज रिपोर्टिंग का दिखा दम!

Israel Hezbollah War: जलते मकान, हवाई हमले और विस्फोट के शोर के बीच एबीपी न्यूज़ की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंच चुकी है. इस दौरान एबीपी न्यूज के सामने इजरायली हमला हुआ है.

Israel Hezbollah War: 'मैंने मौत को बहुत करीब से देखा है...किसी और की जिंदगी के लिए मरना ही मेरी मंजिल है' फिल्म आवारापन का ये डॉयलॉग एबीपी के जांबाज रिपोर्टर जगविंदर पटियाल पर इन दिनों सटीक बैठता है.

एबीपी की टीम बेरूत से इजरायली हमले का मंजर बयां कर रही है. हिज्बुल्लाह को इजरायल ने एक और नया जख्म दिया है. लेबनान में इजरायली बारूद ने हिज्बुल्लाह के नए चीफ का खात्मा कर दिया.

जहां इजरायल बरसा रहा बम, वहां खड़े हैं हम

जलते मकान, हवाई हमले और विस्फोट के शोर के बीच एबीपी न्यूज़ की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंच चुकी है. इस दौरान एबीपी न्यूज के सामने इजरायली हमला हुआ है. इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के कथित ठिकानों पर उस वक्त हमला किया जब एबीपी न्यूज़ के जांबाज रिपोर्टर जगविंदर पटियाल कैमरे पर हमलों की रिपोर्टिंग कर रहे थे.

इजरायली हमले में जिस इमारत को निशाना बनाया गया है दावा किया जा रहा है वहां हिज्बुल्लाह की गतिविधियां थीं. ABP न्यूज़ के रिपोर्टर उस बिल्डिंग के पास रिपोर्टिंग कर रहे थे, जहां पर हिजबुल्लाह के लोग सुबह के समय मीटिंग करते थे.

क्या जंग में पिस जाएगा पूरा पश्चिमी एशिया?

लेकिन, अब दुनिया भर में सबसे बड़़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि, क्या मिडिल ईस्ट में अब महासंग्राम छिड़ेगा. लेबनान और गजा पर इजरायल के हमले के खिलाफ ईरान खुलकर खड़ा है. ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता खामेनेई ने इस जंग को रुकने नहीं देने का ऐलान किया है. दूसरी ओर नसरल्लाह के बाद हाशिम सैफीद्दीन की मौत की खबर हिज्बुल्लाह के लिए टेंशन बढ़ाने वाली है. इजरायल के बारूदी अटैक की ये तस्वीरें गवाही दे रही हैं.

कौन करेगा हिज्बुल्लाह का नेतृत्व?

हिज्बुल्लाह में हसन नसरल्लाह के बाद हाशिम सफीद्दीन को ही उसका वारिस माना जाता था. इसके अलावा नैबिल काऊक, इब्राहिम अमीन अल-सैय्यद, मोहम्मद रजा, वफीक सफा भी ऐसे कमांडर थे जो हिज्बुल्लाह की कमान संभाल सकते थे लेकिन इजरायली हमले में सारे मारे गए. फिलहाल हिज्बुल्लाह के बदर यूनिट का कमांडर अबू अली रिदा ही जिंदा है. इजरायल इसकी तलाश कर रहा है और कहा जा रहा है कि अब हिज्बुल्लाह की कमान अबू अली रिदा के हाथों आ सकती है.

ये भी पढ़ें:

हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के वारिस हाशिम सफीद्दीन का भी काम तमाम! अब इजरायल के निशाने पर कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget