एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: 'हम तुम्हें देख रहे हैं, अगर युद्ध नहीं रुका तो...', अमेरिका की ईरान को 'धमकी'

Israel Hamas War: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने फलस्तीनी लोगों से कहा कि जब हमास खत्म हो जाएगा तो फलस्तीनियों के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण होगा. इजरायल फलता-फूल रहा, वे जीवित रहेंगे, हमास बर्बाद हो चुका है.

American Senate Delegation: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ईरान पर हमास की ओर से इजरायल पर किए गए हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है. रविवार को लिंडसे ग्राहम ने कहा अगर ईरान बाज नहीं आएगा तो उसे उचित कीमत चुकानी पड़ सकती है. 

उन्होंने कहा, "हम आज यहां ईरान को यह बताने के लिए आए हैं कि हम तुम्हें देख रहे हैं. यदि यह युद्ध जारी रहता है तो यह आपके घर तक पहुंच जाएगा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, लिंडसे ने 7 अक्टूबर को हमास के हमले को लेकर कहा कि यह मानना हास्यास्पद है कि इस हमले में ईरान की भागीदारी नहीं है.

'इजरायल फलता-फूलता रहेगा, हमास बर्बाद होगा'

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, पांच रिपब्लिकन और पांच डेमोक्रेट का द्विदलीय अमेरिकी सीनेट प्रतिनिधिमंडल इजरायल के तेल अवीव पहुंचे हैं. इस प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व लिंडसे ग्राहम ही कर रहे हैं. तेल अवीव में ग्राहम ने कहा,"इस युद्ध में जीत क्या है. आंतकवादी संगठन को खत्म करना जीत है, इजरायल के लोगों को उस शांति की भावना देना जो उन्होंने खो दी है वो जीत है." 

प्रतिनिधिमंडल ने फलस्तीनी लोगों से कहा कि जब हमास खत्म हो जाएगा तो फलस्तीनियों के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण होगा. उन्होंने कहा, "इजरायल फलता-फूल रहा है,वे जीवित रहेंगे, हमास बर्बाद हो गया है,फलस्तीनी लोगों के पास बेहतर जीवन का विकल्प है.”

7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया, जिसमें 1,400 से अधिक लोग मारे गए, उनमें से ज्यादातर नागरिक अपने घरों में या गाजा सीमा के पास एक म्यूजिक फेस्ट में मारे गए. जबकि हमास ने 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया. इस वजह से अमेरिका ने इजरायल से गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन को रोकने की गुजारिश की है. दरअसल अमेरिका को लगता है कि हमास आने वाले समय में और बंधकों को रिहा करेगा.

ये भी पढ़ें:
पाकिस्तान पहुंचे नवाज शरीफ की फ्लाइट में हुई चोरी, एक-दूसरे में भिड़े PML-N के नेता, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget