एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: इजरायली PM नेतन्याहू से जंग के बीच तीसरी बार US प्रेसिडेंट बाइडेन ने की बात, कहा- 'हमास के साथ ISIS की तरह हो बर्ताव'

Israel-Hamas: इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा कि हम पर बर्बरता से हमला किया गया. ऐसा नरसंहार पहले कभी नहीं देखा.

US President Talk Israeli PM Benjamin Netanyahu: हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अब तक हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं हजारों लोग घायल भी हुए है. ताजा जानकारी के मुताबिक इस युद्ध में अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 8000 से ज्यादा लोग घायल है.

इजरायल के ताबड़तोड़ हमले की वजह से गाजा पट्टी तहस-नहस हो चुका है. वहां लाखों की संख्या में लोग होम शेल्टरों में जाकर रहने को मजबूर हैं. इस बीच कल यानी मंगलवार (10 अक्टूबर) को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नेतन्याहू से बात करते हुए कहा कि दुनिया के हर देश की तरह  इजरायल के पास भी क्रूर हमलों का जवाब देने का अधिकार और कर्तव्य है. उन्होंने नेतन्याहू से फोन पर कहा कि अगर अमेरिका ने वही अनुभव किया जो इजरायल कर रहा है, तब हमारी प्रतिक्रिया तीव्र, निर्णायक और जबरदस्त होगी. उन्होंने कहा कि आतंकवादी जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाते हैं और उनकी हत्या करते हैं और हम युद्ध के नियमों का पालन करते हैं.

जो बाइडेन से तीसरी बार हुई बात
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात करने को लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि मैंने आज रात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से युद्ध शुरू होने के बाद तीसरी बार बात की है. मैंने उनसे कहा कि हमास ISIS से भी बदतर है. हमें उनके (हमास) के साथ ISIS की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए.

इस पर राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है और अपनी रक्षा के उसके अधिकार का पूरा समर्थन करता है. पीएम नेतन्याहू ने कहा कि मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को उनके पूर्ण समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया और यह स्पष्ट कर दिया कि एक लंबे और शक्तिशाली अभियान की आवश्यकता होगी जिसमें इजरायल जीतेगा.

इजरायल के पूरे इतिहास में ऐसी बर्बरता नहीं देखी
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा कि हम पर बर्बरता से हमला किया गया. ऐसा नरसंहार पहले कभी नहीं देखा. इस हमले में सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी गई. पूरे परिवारों की घरों में हत्या कर दी गई.

महिलाओं के साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई. इस दौरान बच्चों सहित सौ से अधिक का अपहरण कर लिया गया. उन्होंने सैनिकों के सिर काट दिए, उन्होंने उन युवाओं की हत्या कर दी जो जंगल में त्योहार मना रहे थे. हमने इजरायल के पूरे इतिहास में ऐसी बर्बरता नहीं देखी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बात
इजरायल हमास युद्ध के बीच कल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर भी बात की थी. उन्होंने फोन का मौजूदा हालातों को लेकर बात की. इसको लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि मैं पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने फोन किया और मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी. इस मुश्किल घड़ी में भारत इजरायल के साथ खड़ा है.'' 

ये भी पढ़ें:Israel-Hamas War Highlights: हमास-इजरायल युद्ध में 3000 से ज्यादा लोगों की मौत, जो बाइडेन ने बेंजामिन नेतन्याहू को किया फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget