एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में इजरायली हमलें हुए तेज! IDF ने स्कूल को बनाया निशाना, 46 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

इजरायली सरकार का कहना है कि वह तब तक युद्ध जारी रखेगी, जब तक गाजा पर नियंत्रण नहीं पा लेती और हमास का पूरी तरीके से सफाया नहीं हो जाता.

Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में सोमवार (26 मई) को इजरायली सेना में हवाई हमला किया. इस दौरान इजरायली सेना ने एक स्कूल को निशाना बनाया, जो विस्थापित लोगों के लिए होम शेल्टर के रूप में इस्तेमाल हो रहा था. AP की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में कम से कम 46 लोगों की मौत हुई, जिनमें 31 लोग उस स्कूल में मारे गए, जहां लोग सो रहे थे. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बमबारी के कारण लोगों के सामान में आग लग गई और कई लोगों की जलकर मौत हो गई. इजरायली सेना ने दावा किया है कि स्कूल से हमास के लोग काम कर रहे थेऔर इसी कारण उसे निशाना बनाया गया.

इजरायल ने मार्च में हमास के साथ युद्धविराम समाप्त करने के बाद गाजा में सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू की थी. इजरायली सरकार का कहना है कि वह तब तक युद्ध जारी रखेगी, जब तक गाजा पर नियंत्रण नहीं पा लेती और हमास का पूरी तरीके से सफाया नहीं हो जाता. उनका मकसद है हमले में बचे 58 बंधकों को वापस लाना, जिसके लिए वह लगातार हमला कर रहे हैं. सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, उन बंधकों में से केवल एक तिहाई के जिंदा होने की संभावना है, लेकिन इजरायल ने उन्हें वापस लाने का संकल्प लिया है.

मानवीय सहायता के रूप में नाम मात्र की राहत
लगभग ढाई महीने तक पूर्ण प्रतिबंध के बाद इजरायल ने पिछले सप्ताह गाजा में सीमित मानवीय सहायता की अनुमति दी. इसमें खाद्य पदार्थ, दवाइयां और ईंधन जैसी जरूरी चीजें शामिल थीं, लेकिन सहायता समूहों का कहना है कि यह राहत बढ़ती ज़रूरतों के मुकाबले बेहद कम है. इस वजह से अकाल जैसी स्थिति की आशंका गहरा रही है.

विवादास्पद नई सहायता प्रणाली
एक नई सहायता वितरण प्रणाली, जिसे इजरायल और अमेरिका का समर्थन प्राप्त है. वह सोमवार से शुरू होनी थी, लेकिन संयुक्त राष्ट्र और प्रमुख NGO समूहों ने इसे अस्वीकार कर दिया है. इस प्रयास का नेतृत्व करने वाले अमेरिकी अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया, यह कहते हुए कि यह स्वतंत्र रूप से काम करने में सक्षम नहीं है. इस हमले ने दुनियाभर में मानवाधिकार संगठनों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की चिंता को फिर से जगा दिया है. स्कूलों और आश्रयों पर हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र पहले ही कई बार चिंता जता चुका है. बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों की मौतें इस बात का संकेत देती हैं कि यह सिर्फ दो सैन्य ताकतों की लड़ाई नहीं रही, बल्कि एक मानवीय संकट में तब्दील हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget