एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: ड्रैगन को सता रहा इजरायल-हमास जंग को लेकर डर! मिडिल ईस्ट में किए 6 वॉरशिप तैनात

Chinese Warships: हमास और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के दौरान चीनी सेना ने मध्य पूर्व में अपने छह जंगी जहाज तैनात किए हैं. एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

Chinese Warships In Middle East: इजरायल और हमास की जंग और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने क्षेत्र में एक गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर समेत छह युद्धपोत तैनात किए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन जंगी जहाजों की मौजूदगी गंभीर स्थिति के दौरान क्षेत्र में चीन के ऑपरेशन का संकेत देती है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, इन यु्द्धपोतों में जिबो, टाइप 052डी गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट जिंगझोउ और इंटीग्रेटेड सप्लाई शिप कियानदाओहू शामिल हैं जोकि पीएलए की 44वीं नेवल एस्कॉर्ट टास्क फोर्स का हिस्सा थे.

मस्कट के तट से अज्ञात मंजिल के लिए रवाना हुए थे चीनी युद्धपोत

रिपोर्ट में चीन के सरकारी मीडिया का जिक्र करते हुए बताया गया है कि चीनी जंगी जहाज 14 अक्टूबर को मस्कट के तट से एक अज्ञात मंजिल के लिए रवाना हुए थे. उधर, अमेरिका ने स्थिति को देखते हुए पश्चिम एशिया क्षेत्र में अपने सबसे उन्नत विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड और एक बैटल ग्रुप को को तैनात किया है.

हमास-इजरायल जंग के चलते 6000 से ज्यादा लोगों की मौत

बता दें कि इजरायल और गाजा पट्टी से चलने वाले चरमपंथी संगठन हमास के बीच युद्ध 17वें दिन जारी है. 7 अक्टूबर को हमास ने दक्षिणी इजरायल पर हमला किया था, जिसके जवाब में इजरायली सेना की ओर से शुरू की गई कार्रवाई जंग में बदल गई. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा की थी.

इजरायल दो हफ्ते से ज्यादा समय से गाजा में एयरस्ट्राइक कर रहा है और जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं. इस जंग में अब तक दोनों पक्षों से मिलाकर 6,000 से ज्यादा लोग जानें गंवा चुके हैं. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक गाजा में इजरायली एयरस्ट्राइक के चलते 4,652 फलस्तीनी मारे गए हैं जबकि इजरायल में 1,400 से ज्यादा लोगों ने जानें गंवाई हैं. 

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजरायल के टैंक से हो गया 'मिसफायर', मिस्र की सैन्य पोस्ट बन गई निशाना, अब जताया खेद 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget