एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: 300 किमी गहराई और घुप अंधेरा! IDF ने ढूंढ निकाली हमास की सबसे लंबी सुरंग

Israel-Hamas War: IDF ने सुरंग की गहराई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह टनल 300 किलोमीटर से ज्यादा लंबी है. हमास ने गाजा में इस तरह की कई सुरंगें बनाई हैं.

Israel-Hamas War 300 KM Deep Gaza Tunnel: इजरायल हमास के बीच युद्ध शुरू हुए 80 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. इस दौरान इजरायल की सेना पूरी ताकत से गाजा में मौजूद हमास के ठिकानों को तबाह करने में जुटी हुई है. इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने हमास की एक ऐसी सुरंग को ढूंढकर निकाला है, जो पहले ढूंढी गई किसी भी और टनल से ज्यादा गहरी है, इसकी गहराई 300 किमी बताई गई. 

IDF ने हाल ही में हमास की ऐसी सुरंग ढूंढ निकाली है, जहां भारी किलेबंद थी और युद्ध के बीच इजरायल की तरफ से खोजी गई सबसे बड़ी सुरंगों में से एक थी. ये टनल इरेज़ बॉर्डर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मौजूद है. बॉर्डर के नजदीक बड़ा होल दिखाई देने के बाद IDF ने जब इसको खंगाला तो ये 300 किमी लंबी टनल का खुलासा हुआ. स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरंग के अंदर स्टील का पाइप, कंक्रीट का इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिजली के तार भी लटके हुए थे. इस सुरंग में लाइट के लिए नहीं थी, जिस वजह से वहां घुप अंधेरा था.

हमास सुरंगों को काफी सालों से कर रहा तैयार
IDF ने सुरंग की गहराई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुरंग मध्य गाजा शहर में 300 किलोमीटर से अधिक तक चली गई. इजरायल ने दावा किया है कि हमास वर्षों से अपने भूमिगत बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है. सुरंग का इस्तेमाल हमास और अन्य आतंकवादी समूहों के लड़ाकों के द्वारा किया जाता है. स्काई न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमास सुरंगों का इस्तेमाल हथियारों को ले जाने और उन्हें स्टोर करने के लिए करता है.

इसके अलावा वो बंधकों को कैद करने के लिए सुरंग का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि हाल ही में एक सुरंग से इजरायली सेना को 5 बंधकों की लाशें बरामद हुई थी. इजरायल हमास की सुरंगों को बर्बाद करता है और बाद में हमास फिर से सुरंगों को तैयार कर लेता है.

ये भी पढ़ें:Russia Ukraine War: जापान और दक्षिण कोरिया पर भड़का रूस, व्लादिमीर पुतिन बोले- गंभीर परिणाम होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget