एक्सप्लोरर

इजरायल-हमास के बीच कल से गाजा में लागू होगा सीजफायर समझौता, पहले फेज में कितने बंधकों की होगी रिहाई, जानें

US President on Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, “छह सप्ताह तक चलने वाले समझौते के पहले चरण के दौरान पूर्ण रूप से युद्ध विराम लागू रहेगा. इजरायल और हमास के बीच लड़ाई रुक जाएगी.”

Israel-Hamas Ceasefire : 15 महीने तक इजरायल और हमास के बीच चले भयंकर युद्ध के बाद गाजा में कल रविवार (19 जनवरी, 2025) से युद्ध विराम लागू होगा. इस युद्ध विराम से युद्ध के पूर्ण रूप से खत्म होने की उम्मीद जागी है. 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल और हमास के बीच शुरू हुए इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की जानें जा चुकी है. वहीं, 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास ने सैकड़ों इजरायलियों का अपहरण कर लिया था, जिन्हें अब छोड़ा जाएगा.

उल्लेखनीय है कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता की घोषणा अमेरिका और कतर ने कुछ दिनों पहले ही कर दी थी. वहीं, हमास ने इस युद्ध विराम के लिए अपनी सहमति दे दी थी. जबकि इजरायल ने इस समझौते पर सहमति और मंजूरी के लिए इसे कैबिनेट के सामने भेजा. अंततः इजरायल की कैबिनेट ने युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के समझौते को अपनी मंजूरी दे दी.

कितने बजे से लागू होगा युद्ध विराम?

अमेरिकी निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार (16 जनवरी) को कहा, “छह सप्ताह तक चलने वाले समझौते के पहले चरण के दौरान पूर्ण रूप से युद्ध विराम लागू रहेगा. इस दौरान इजरायल और हमास के बीच लड़ाई रुक जाएगी.” वहीं, इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थता करने वाले कतर के विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता ने कहा, “दोनों देशों के बीच युद्ध विराम रविवार को 0630 बजे GMT से लागू होगा.”

कितने बंधक किए जाएंगे रिहा?

इजरायल के न्याय मंत्री ने पुष्टि की है कि युद्ध विराम के पहले चरण में इजरायल की जेलों में बंद 737 बंधकों को रिहा किया जाएगा. जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी शामिल होंगे. इजरायली सरकार ने कहा कि वे रविवार (19 जनवरी) को स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे या 1400 GMT से पहले रिहा नहीं करेंगे.

वहीं, हमास की ओर से अगवा किए गए कुल 33 बंधकों को पहले चरण में रिहा किया जाएगा. बता दें कि हमास ने 2023 के हमले के दौरान कुल 251 लोगों को बंधक बनाया था. इजरायली सेना का मानना है कि हमास ने 34 लोगों को मार दिया है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने हमास के सूत्रों के हवाले से बताया कि हमास की ओर से रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची में 3 इजरायली महिला सैनिक भी शामिल हैं.

यह भी पढे़ंः जिसने हमले के दौरान बचाई थी जान, ट्रंप ने बनाया सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget