एक्सप्लोरर

जिसने हमले के दौरान बचाई थी जान, ट्रंप ने बनाया सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर

Donald Trump Junior : डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने शुक्रवार को एक्स पर कहा, “उनके पिता नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के निजी सुरक्षा दल के प्रमुख शॉन करन को सीक्रेट सर्विस निदेशक के रूप में नियुक्त करेंगे.”

US Secret Service Donald Trump : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया में एक अभियान रैली में हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा करने वाले एजेंट शॉन करन को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का डायरेक्टर नियुक्त करने वाले हैं.

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने एक्स पर दी जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने शुक्रवार (17 जनवरी, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, “उनके पिता नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के निजी सुरक्षा दल के प्रमुख शॉन करन को सीक्रेट सर्विस निदेशक के रूप में नियुक्त करेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “शॉन एक महान देशभक्त हैं और वे ऐसी किसी भी कोशिश को रोकने में सक्षम है. ऐसे में इस पद पर नियुक्ति के लिए उनसे बेहतर व्यक्ति कोई नहीं हो सकता!”

ट्रंप पर हमले के बाद एजेंसी को दबाव का करना पड़ा था सामना

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावी अभियान के दौरान पेंसिल्वेनिया के बटलर में 13 जुलाई, 2024 को एक रैली के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई थी. इसके बाद 15 सितंबर, 2024 को फ्लोरिडा के अपने गोल्फ कोर्स में डोनाल्ड ट्रंप की फिर से हत्या की कोशिश हुई, जो कि असफल रहा.

इन घटनाओं के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी को स्क्रूटनी और दबाव का सामना करना पड़ा था. बता दें कि पेंसिल्वेनिया में हुए पहले हमले में ट्रंप के दाहिने कान को हमलावरों की गोली छूकर छू गई थी, वहीं, दूसरे हमले में ट्रंप बिल्कुल सुरक्षित रहे.

सुरक्षा एजेंसियों ने ठीक से नहीं किया संवाद, हुई सुरक्षा में चूक

इस घटना के मुख्य आलोचनाओं में स्थानीय और फेडरल लॉ इनफोर्समेंट एजेंसियों के आपस में ठीक से संवाद का न होना भी एक था. इसी चूक के कारण पेंसिल्वेनिया में हमलावर को बिल्डिंग की छत पर चढ़कर डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने का मौका मिल गया. वहीं, ट्रंप पर गोली चलने के बाद सुरक्षा में तैनात स्नाइपर ने हमलावर को गोली मार दी और उसे मार गिराया.

बटलर में गोली चलने के बाद ट्रंप ने अपने दाहिने कान को छुआ और स्टेज पर गिर गए थे. इसके बाद शॉन करन और अन्य सीक्रेट सर्विस एजेंटों स्टेज पर पहुंचकर ट्रंप को घेर लिया. इसके बाद ट्रंप चारों ओर से मौजूद एजेंटों के बीच खड़े हुए और जोर से लड़ो! लड़ो! लड़ो! कहकर अपनी मुट्ठी उठाई.

यह भी पढेंः '20-25 मिनट की देरी होती तो चली जाती जान! बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का सनसनीखेज खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget