एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: 3 महीने की जंग में हमास के सभी कमांडर ढेर, इजरायली सेना का दावा, बताया अपना अगला प्लान

Israel Hamas War: इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के कमांड ढांचे को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. हालांकि लड़ाके अब केवल छिटपुट रूप से बचे हैं.

Israel-Gaza War: इजरायल- हमास के बीच जारी जंग को आज यानी रविवार (07 जनवरी) को तीन महीने पूरे हो जाएंगे. इन तीन महीनों में इजरायली सेना ने गाजा पट्टी स्थित हमास के ठिकानों पर जमकर कहर बरपाया है. हालांकि इजरायली कार्रवाई में हजारों बेगुनाहों ने भी जान गंवाई है. इजरायली सेना का दावा है कि उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के कमांड ढांचे को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है.

इजरायली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने शनिवार (06 जनवरी) को कहा कि इजरायली बलों ने उत्तरी गाजा में हमास के सैन्य ढांचे को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और लगभग 8,000 आतंकवादियों को मार डाला है. सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने संवाददाताओं से कहा कि इजरायल रक्षा बलों ने उस क्षेत्र में हजारों हथियार और लाखों दस्तावेज़ भी जब्त किए हैं.

'कमांडर नहीं बचे हैं अब' 

हगारी ने कहा कि हमने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के सैन्य ढांचे को खत्म करने का काम पूरा कर लिया है. ऐसे में हमास के आतंकवादी अब केवल छिटपुट रूप से और बिना कमांडरों के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब ध्यान गाजा पट्टी के केंद्र और गाजा पट्टी के दक्षिण में हमास को खत्म करने पर है. हगारी ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि इस कार्य में समय लगेगा.

'11 कंपनी कमांडरों को इजरायली सेना ने मार गिराया' 

हगारी ने आगे कहा कि जबलिया इलाके में, हमने बटालियन कमांडर, डिप्टी ब्रिगेड कमांडरों और मैदान में आतंकवादियों का नेतृत्व करने वाले 11 कंपनी कमांडरों को मार गिराया. सैन्य प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमने इलाके में जिस वरिष्ठ आतंकवादी को मार गिराया है, उसका नाम अहमद रैंडर है. हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि आतंकवादियों ने संगठित होकर लड़ाई लड़ी और उनमें से कई को आत्मसमर्पण करना पड़ा.

इस बीच रविवार को इजरायली पुलिस ने कहा कि कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर पर छापे के दौरान एक अधिकारी की मौत हो गई. वहीं, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली बमबारी में छह फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. फिलिस्तीनी फुटबॉल एसोसिएशन का कहना है कि फिलिस्तीन की ओलंपिक फुटबॉल टीम के कोच हानी अल-मसदर गाजा में इजरायली हवाई हमले में मारे गए थे.

ये भी पढ़ें: '1975 में जब हमने अपना परिवार खोया तब इंडिय़ा ने...' बांग्लादेश में चुनाव के बीच शेख हसीना ने भारत के लिए कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget