एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: हमास से जंग जीतकर भी हार जाएंगे नेतन्याहू!

Israel Palestine Attack: अब जंग तो अभी शुरू हुई है, लेकिन इस जंग के शुरू होने से पहले भी बेंजामिन नेतन्याहू अपने ही देश में अपने ही लोगों का विरोध झेलते रहे हैं.

Israel Gaza Attack: हमास के साथ चल रही इजरायल की इस जंग में भारत समेत दुनिया के तमाम देश इजरायल और उसके प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.

अरब देशों को छोड़कर शायद ही कोई ऐसा मुल्क है, जो इजरायल के साथ न हो, लेकिन मुसीबत ये है कि इजरायल के लोग ही अपने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पूरी तरह से खड़े नहीं हैं और अगर नेतन्याहू आने वाले दिनों में हमास के खिलाफ जंग जीत भी जाते हैं तो उन्हें अपने घर में ही इतनी बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ेगी कि शायद उन्हें अपने पद से भी इस्तीफा देना पड़ जाए और वो दूसरों से जंग जीतकर भी अपनों से हार जाएंगे.

फलस्तीन का दोस्त रहा भारत भी इजरायल के साथ खड़ा
यूं तो इजरायल और फलस्तीन का झगड़ा बेहद पुराना है, लेकिन इस बार लड़ाई इन दोनों की नहीं बल्कि गाजा पट्टी पर कब्जा जमाए बैठे चरमपंथी संगठन हमास की है. लिहाजा फलस्तीन का पुराना दोस्त रहा भारत भी इजरायल के ही साथ खड़ा है, लेकिन इस पूरी लड़ाई में बेंजामिन नेतन्याहू अपने ही देश में अलग-थलग पड़ते जा रहे हैं.

वो भी तब जब बेंजामिन नेतन्याहू वो नेता हैं, जो पिछले करीब 30 साल से प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर इजरायल की राजनीति कर रहे हैं. कुछ लोग उन्हें जादूगर कहते हैं, क्योंकि वो हार के मुंह से जीत छीन लाते हैं. कुछ लोग उन्हें किंग बीबी कहते हैं, क्योंकि वो किसी भी दूसरे नेता की तुलना में ज्यादा लंबे समय से इजरायल की राजनीति में हैं. कुछ उन्हें सिर्फ बीबी कहते हैं तो एक बड़ा तबका है, जो बेंजामिन नेतन्याहू को मिस्टर सिक्योरिटी कहता है.

नेतन्याहू की छवि को लगा बड़ा धक्का
हालांकि, इस बार हमास ने जिस तैयारी से हमला किया है, उसने बेंजामिन नेतन्याहू की पूरी छवि को ही ध्वस्त कर दिया है. अगर हिटलर के यहूदी नरसंहार को छोड़ दें, जिसमें एक गैस चैंबर में यहूदियों को बंदकर उनकी हत्या कर दी गई थी तो एक दिन में इतने यहूदियों की मौत कभी नहीं हुई थी, जितनी हमास के हमले में हुई है.

इसके लिए अब इजरायल के विपक्षी नेता से लेकर आम लोग और मीडिया तक बेंजामिन नेतन्याहू को ही दोषी ठहरा रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि हमास का हमला नेतन्याहू और उनकी खुफिया एजेंसी मोसाद का फेल्योर है.

जिसने संकट से उबारा, उसे ही देना पड़ा इस्तीफा
इजरायल का इतिहास भी यही कहता है कि जिस भी प्रधानमंत्री ने देश को बड़े संकट से उबारा है, संकट बीतने के बाद उसे इस्तीफा ही देना पड़ा है. उदाहरण के तौर पर 1973 में हुआ योम किप्पुर युद्ध, जिसमें तब के इजरायली प्रधानमंत्री गोल्डा मेयर को लगता था कि तीन-तीन लड़ाइयां हार चुका अरब लीग हमला नहीं करेगा, लेकिन हमला हो गया.

अभी जिस तरह से 7 सितंबर को हमास ने अचानक से इजरायल पर हमला किया, ठीक वैसा ही हमला 50 साल पहले अरब देशों ने किया था, जिसमें इजरायल को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. हालांकि इजरायल ने अमेरिकी मदद से वो भी जंग जीत ली, लेकिन उस जंग में इजरायल का इतना नुकसान हुआ कि लोगों ने गोल्डा मेयर को कभी माफ नहीं किया और 1974 में हुए चुनाव में उनकी कुर्सी चली गई.

मेनाकेम बिगिन भी हुए थे सत्ता से बाहर
यही हाल मेनाकेम बिगिन का भी हुआ. 1982 में जब मेनाकेम बिगिन के प्रधानमंत्री रहते हुए इजरायली डिफेंस फोर्स ने दक्षिणी लेबनान में हमला किया तो उस जंग में भी इजरायल को खासा नुकसान उठाना पड़ा. इस लड़ाई में इजरायल के करीब 700 लोग मारे गए, जिसमें इजरायली डिफेंस फोर्स के ब्रिगेडियर जनरल के साथ ही कर्नल, लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर, कैप्टन, लेफ्टिनेंट और सार्जेंट तक शामिल थे.

इस जंग में जीत भले ही इजरायल की ही हुई, लेकिन अगले साल हुए चुनाव में मेनाकेम बिगिन प्रधानमंत्री नहीं बन पाए. जीत भले ही उनकी ही पार्टी हेरूत की हुई, लेकिन बिगिन की जगह येजहाक शामिर ने ले ली थी.

34 दिनों की लड़ाई के बाद भी हुआ ओलमर्ट का इस्तीफा
साल 2006 में दूसरे लेबनान युद्ध के दौरान इहुद ओलमर्ट के साथ भी यही हुआ. इहुद ओलमर्ट के प्रधानमंत्री रहने के दौरान लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के साथ इजरायली डिफेंस फोर्स की जंग हुई. 34 दिनों तक चली ये लड़ाई तब खत्म हुई, जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने दखल दिया, लेकिन इस लड़ाई में भी इजरायल का इतना नुकसान हुआ कि लोगों ने अपने प्रधानमंत्री इहुद ओलमर्ट को कभी माफ नहीं किया और चुनाव में उनकी सत्ता बदल गई.

बेंजामिन नेतन्याहू ने इहुद ओलमर्ट की ही जगह ली थी. एक साल के नफ्ताली बेनेट और येर लिपिड के कार्यकाल को छोड़ दें तो बेंजामिन नेतन्याहू मार्च 2009 से ही इजरायल की सत्ता पर काबिज हैं.

हमास के हमले के लिए नेतन्याहू को दोषी मानती है जनता
अब इजरायल फिर से एक मुसीबत में फंसा है. हो सकता है कि नेतन्याहू इजरायल को इस मुसीबत से बचा लें, लेकिन इस जंग के खात्मे के बाद उनकी खुद की मुसीबत खत्म होने वाली नहीं है. अभी हाल ही में आई येरूशलम पोस्ट की एक रिपोर्ट कहती है कि इजरायल के करीब 94 फीसदी लोग इस बात में यकीन करते हैं कि हमास के हमले के लिए जिम्मेदार नेतन्याहू सरकार है, क्योंकि सरकार की नीतियों की वजह से ही हमास का आंकलन करने में गलती हुई है.

इसी रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इजरायल के करीब 56 फीसदी लोग चाहते हैं कि ये संकट खत्म होने पर नेतन्याहू को इस्तीफा दे देना चाहिए, जबकि 28 फीसदी लोग तो चाहते हैं कि नेतन्याहू को तुरंत ही इस्तीफा देना चाहिए.

अब जंग तो अभी शुरू हुई है, लेकिन इस जंग के शुरू होने से पहले भी नेतन्याहू अपने ही देश में अपने ही लोगों का विरोध झेलते रहे हैं. चाहे वो बात सुप्रीम कोर्ट के पर कतरने की हो या फिर नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामले की हो या फिर उनकी खुद के स्वास्थ्य समस्याओं की, नेतन्याहू के सामने मुसीबतों का अंबार लगा है, जिसमें वो भले ही दुनिया का पुरजोर समर्थन हासिल कर लें, उनको अपने ही देश में अपने लिए समर्थन जुटाना मुश्किल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Israel Hamas War: गाजा पट्टी को फिर से न कब्जाने की अमेरिका की चेतावनी पर इजरायल ने कही बड़ी बात, जानिए कितनी जमीन पर है कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget