एक्सप्लोरर

इजरायल के चुनाव में छाए पीएम मोदी, तस्वीरों का इस्तेमाल कर वोट मांग रहे हैं बेंजामिन नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में नेतन्याहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं. इजरायल में सितंबर में चुनाव होने वाले हैं.

नई दिल्ली: इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इस चुनाव में खास बात है कि नेतन्याहू ने अपने प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीरों का इस्तेमाल किया है. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपनी विदेश नीति की उपलब्धियों को गिनाने की कोशिश की है.

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने वैश्विक नेताओं से मिलने का वीडियो साझा किया है. वीडियो में नेतन्याहू पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन से गर्मजोशी से मिलते दिख रहे हैं. वीडियो अलग-अलग कार्यक्रमों का है. इजरायली प्रधानमंत्री की पार्टी लिकुड ने भी ट्विटर पर तस्वीरें साझा की है. जिसमें लीकुड के मुख्यालय में लगे अलग-अलग बैनर में नेहन्याहू के साथ ट्रंप और पुतिन नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें कि इजरायल में इसी साल नौ अप्रैल को चुनाव हुए थे. इस चुनाव में नेतन्याहू की पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था. वह गठबंधन बनाने में भी नाकाम रहे थे. जिसके बाद इजरायल में सितंबर में दोबारा चुनाव होने हैं.

नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत की नजदीकी इजरायल से बढ़ी है. पीएम मोदी और नेतन्याहू कई मौकों पर गर्मजोशी से मिले हैं. पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल का और नेतन्याहू भारत का दौरा कर चुके हैं. संभावना है कि चुनाव से ठीक पहले इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू एक बार फिर भारत का दौरा करेंगे.

कुछ महीने पहले भारत ने अपने पहले के रूख से हटते हुए संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद में इजरायल के एक प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया था. इजराइली प्रस्ताव में फलस्तीन के एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) को सलाहकार का दर्जा दिए जाने पर आपत्ति जतायी गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
फ्रांस, इटली और अल्बानिया... यूरोप में कई जगहों पर प्रोटेस्ट, क्यों हो रहा बवाल?
'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?
'फ्रांस चलते हैं', पेरिस में हुई हिंसा पर ट्रंप का तंज, जेडी वेंस ने क्या कहा?
'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की
'इससे युद्ध नहीं रुकने वाला', रूस को लेकर ट्रंप के फैसले पर भड़के जेलेंस्की

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget